{"_id":"f990056cbc6d8f808711937eb4ffd54d","slug":"intersection-faster-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घाघरा की कटान तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घाघरा की कटान तेज
अमर उजाला ब्यूरो/ सीतापुर
Updated Sun, 02 Aug 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर मथुरा क्षेत्र में घाघरा नदी का जलस्तर फिर से बढ़ रहा है। नदी ने तटीय क्षेत्र में कटान करना शुरू कर दिया है। एक बार फिर से बाढ़ का खतरा बढ़ता नजर आ रहा है।
विज्ञापन
ग्रामीण कटान व बाढ़ के भय से अपना घरेलू सामान समेटने लगे हैं। रेउसा क्षेत्र में गोडियन पुरवा, निर्मल पुरवा, पचीसा, सिसैया बाजार के निकट घाघरा नदी ने कटान शुरू कर दी है।
विज्ञापन
तटीय क्षेत्र के बाशिंदों की माने तो घाघरा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। इससे बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। भयभीत ग्रामीणों ने क्षेत्र की सड़कों पर डेरा डाल रखा है।
विज्ञापन
उधर, रामपुर मथुरा क्षेत्र में भी घाघरा नदी के बढ़ते जलस्तर ने हलचल मचा दी है। क्षेत्र के अंगरौरा, कनरखी, शुकुल पुरवा आदि गांवों के करीब की खेती घाघरा नदी कटान कर रही है। इस क्षेत्र में भी घाघरा नदी के जल स्तर में बढ़ोतरी देखी जा रही है।