फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Insurance checks distributed to compensate for losses caused by unseasonal rains

Sitapur News: बेमौसम बारिश से नुकसान की भरपाई, बांटे बीमा के चेक

Tue, 05 May 2026 01:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Tue, 05 May 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Insurance checks distributed to compensate for losses caused by unseasonal rains
सीतापुर। नगर विकास राज्यमंत्री राकेश राठौर गुरु और डीएम डॉ. राजा गणपति आर ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान किसानों को फसल बीमा की क्षतिपूर्ति राशि वितरित की। बेमौसम बारिश से हुए नुकसान की भरपाई के लिए पात्र किसानों को एक लाख रुपये से अधिक के चेक सौंपे गए।
विज्ञापन


जिला कृषि अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि खरीफ सीजन में कुल 53,814 किसानों ने बीमा कराया था। जबकि रबी 2025-26 के तहत 56,107 किसानों ने फसलों का बीमा कराया। मार्च और अप्रैल में हुई असामयिक वर्षा के कारण फसलों को काफी नुकसान हुआ था। इसके लिए प्रशासन को 1,534 आवेदन प्राप्त हुए। अब तक बीमा कंपनी ने 481 आवेदन स्वीकृत किए हैं।
विज्ञापन


इन किसानों के लिए 17.32 लाख रुपये की क्षतिपूर्ति मंजूर की गई है। 869 किसानों के आवेदन अभी भी कंपनी स्तर पर प्रक्रिया में हैं। कलेक्ट्रेट में आयोजित इस कार्यक्रम में पांच प्रमुख किसानों को कुल 1,00,607 रुपये की राशि प्रदान की गई। जिसमें सेमउरा के रविन्द्र प्रताप को 27,934 रुपये, जरावां के गोविन्द कुमार सिंह को 26,121 रुपये, बसंतीपुर के राजकुमार को 17,796 रुपये, आंबा के चंद्रिका प्रसाद मिश्रा को 16,523 रुपये और दादाबाद के अमित कुमार तिवारी को 12,233 रुपये दिए गए। इस अवसर पर उप कृषि निदेशक डॉ. एके सिंह सहित अन्य अधिकारी और किसान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed