फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Instructions given to provide better facilities to patients

Sitapur News: मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दी हिदायत

Sun, 27 Apr 2025 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sun, 27 Apr 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Instructions given to provide better facilities to patients
सिधौली(सीतापुर)। महानिदेशक परिवार कल्याण ने रविवार को सीएचसी का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। परिवार कल्याण महानिदेशक डॉ. सुषमा सिंह के निरीक्षण के दौरान एसएनएस यूनिट की व्यवस्था देखी। समय पूर्व जन्म लेने वाले नवजात शिशुओं के लिए बनाई जा रही इस यूनिट का जल्द शुभारंभ किया जाना है। अभी तक यह व्यवस्था केवल जिले पर ही उपलब्ध है।
विज्ञापन

उन्होंने गर्भवती महिलाओं का शल्य चिकित्सा वार्ड देखा। यहां 11 महिलाएं भर्ती मिलीं। डिलीवरी ऑपरेशन से हुई है। इन महिलाओं से अस्पताल की सुविधाएं के बारे में बातचीत की। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. इमरान के नेतृत्व में कोल्ड चैन कक्ष को देखा। महिलाओं के लिए दिए जाने वाले भोजन कि व्यवस्था व गुणवत्ता को परखा। इस दौरान सीएचसी अधीक्षक डॉ. आनंद सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed