{"_id":"67e8398c93aaf5985f0a74a4","slug":"industries-are-not-getting-electricity-on-time-please-help-sitapur-news-c-102-1-slko1037-129406-2025-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: उद्योग को समय से नहीं मिल रही बिजली, मदद कीजिए...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: उद्योग को समय से नहीं मिल रही बिजली, मदद कीजिए...
Sat, 29 Mar 2025 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sat, 29 Mar 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर। सर...अमीरनगर में भलोठिया उद्योग स्थापित है। यहां मुंशीगंज केंद्र से जो बिजली आती है, वह पिपरीकलां, मोहद्दीपुर, गोरा, अमीरनगर गांव होकर पहुंचती है। सही ढंग से आपूर्ति नहीं मिलती है। इससे उद्योग को नुकसान हो रहा है। हमारी आपूर्ति को सीतापुर सिटी उपकेंद्र से जोड़ दिया जाए।
यह मांग उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के जिलाध्यक्ष सुशील अग्रवाल ने शनिवार को भलोठिया उद्योग की ओर से जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक में उठाई। अपर जिलाधिकारी नीतीश कुमार सिंह ने बिजली विभाग के अधिकारियों को तत्काल समस्या के निस्तारण की दिशा में प्रयास के निर्देश दिए।
उन्होंने इस मामले में देरी के लिए बिजली विभाग के अधिकारियों के पेंच कसे। कुछ व्यापारियों ने ब्याज मुक्त लोन मिलने में परेशानी की बात कही। इस पर एडीएम ने जिला अग्रणी प्रबंधक अनल कुमार को समस्या के निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन
एडीएम ने औद्योगिक आस्थानों के रखरखाव, निवेश मित्र पोर्टल, निर्यात प्रोत्साहन योजना, ओडीओपी, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, जेम पोर्टल संग अन्य योजनाओं की समीक्षा की।
उन्होंने लक्ष्यपरक योजनाओं में निर्धारित लक्ष्यों की शतप्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित करने को कहा। इस दौरान उप जिलाधिकारी सदर अभिनव कुमार यादव, उपायुक्त उद्योग संजय सिंह, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद सीतापुर वैभव त्रिपाठी व अन्य मौजूद रहे।