फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Increase in viral and heart disease patients

Sitapur News: वायरल व दिल की बीमारी के बढ़े मरीज

Mon, 15 Jan 2024 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Mon, 15 Jan 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
Increase in viral and heart disease patients
इस्माइलपुर पीएचसी पर आरोग्य मेले में मरीज देखते चिकित्सक।
सीतापुर। जिले के 66 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जनआरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में सबसे ज्यादा वायरल, जोड़ों के दर्द व दिल की बीमारी से पीड़ित मरीज पहुंचे।
विज्ञापन

मेले में आए अधिकतर मरीजों ने बताया कि दवा लेने के बाद कुछ देर तक राहत मिल जाती है लेकिन उसके बाद फिर से बुखार चढ़ने लगता है। सीएमओ डॉ. हरपाल सिंह ने बताया कि जिले में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। इस वजह से दिल की बीमारी, ब्लेडप्रेशर व जोड़ों में दर्द के मरीज बढ़े हैं। केंद्रों पर आने वाले मरीजों को एक सप्ताह की दवाइयां दी गईं हैं। शहर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सदर बाजार में 45 मरीज इलाज के लिए पहुंचे। अधिकतर वायरल से पीड़ित थे। मरीजों को प्राथमिक तौर पर जांच कर दवाइयां दी गईं।
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र इस्माइलपुर में दोपहर दो बजे तक 30 मरीज पहुंचे। राकेश ने बताया कि चार दिन से बुखार के चलते कमजोरी आ गई है। निजी चिकित्सक को दिखाया लेकिन कोई फायदा नहीं मिला। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गापुरवा में 28 मरीज इलाज कराने आए। रमेश ने बताया कि एक सप्ताह से लगातार बुखार आ रहा है। पिछले सप्ताह दवा ले गए थे। लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed