फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   IIT student known for dumping clay in Gujarat

Sitapur News: आईआईटी छात्रा की गुजरात में मिट्टी धंसने से जान गई

Fri, 29 Nov 2024 12:17 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
IIT student known for dumping clay in Gujarat
सीतापुर। शहर के खूबपुर मोहल्ला निवासी सुरभि वर्मा (25) की गुजरात के लोथल में हड़प्पा स्थल के पास मिट्टी धंसने से दबकर मौत हो गई। वह आईआईटी दिल्ली की छात्रा थीं। अपनी टीम के साथ यहां रिसर्च करने के लिए पहुंची थी। यह घटना बुधवार (27 नवंबर) को सुबह 11 बजे हुई। इस हादसे में एक प्रोफेसर भी जख्मी हुई हैं।
विज्ञापन



आईआईटी-दिल्ली में सेंटर फॉर एटमॉस्फेरिक साइंसेज (सीएएस) में सहायक प्रोफेसर हैं। वहीं, छात्रा सुरभि वर्मा अपना शोध कर रही थीं। छात्रा के भाई अर्जित वर्मा का आरोप है कि सुरक्षा मानकों की अनदेखी कर सुरंग में प्रवेश कराया गया। वहां मिट्टी धंसने से छात्रा की मौत हुई है। पोस्टमार्टम के बाद शव बृहस्पतिवार देर रात खूबपुर पहुंच गया।
विज्ञापन



सेक्रेड हार्ट काॅलेज से पूरी की थी पढ़ाई

सुरभि शहर के सेक्रेड हार्ट स्कूल से पढ़ी थी। परिजनों के मुताबिक बिना हेलमेट व रस्सी के 15 फिट गड्ढे में सुरभि को उतारा गया। जिस प्रोफेसर के साथ वह गई, उन्हें वहां की मिट्टी का अंदाजा नही था। इसके अलावा वहां रेस्क्यू टीम भी नही थी। आरोप यह भी है कि प्रोहिबिटड ज़ोन में छात्रा को प्रोफेसर ने उतार दिया। यही वजह रही कि जब मिट्टी धंसी तो कोई कुछ नहीं कर पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed