फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   If the grain is not found, flood victims impose the jaam

अनाज न मिलने पर भड़के बाढ़ पीड़ित, लगाया जाम 

Sun, 13 Aug 2017 11:17 PM IST
अमर उफजाला ब्यूरो
अमर उफजाला ब्यूरो Updated Sun, 13 Aug 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
If the grain is not found, flood victims impose the jaam

बाढ़ पीड़ितों का रविवार को सब्र जवाब दे गया। अनाज न मिलने से क्षुब्ध सैकड़ों बाढ़ पीड़ितों ने बहराइच हाईवे जाम कर दिया। क्षेत्रीय प्रधान, लेखपाल व तहसीलदार पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए बाढ़ पीड़ितों ने नारेबाजी कर प्रदर्शन भी किया। उनका कहना है कि बाढ़ पीड़ितों का राशन खत्म हो चुका है।

विज्ञापन


बावजूद इसके जिम्मेदार उन्हें राशन नहीं दे रहे हैं। जबकि प्रधानों के करीबियों को राशन दिया जा रहा है। प्रदर्शन की जानकारी पाकर मौके पर पहुंचे अफसरों ने उन्हें राशन देने का आश्वासन देकर आंदोलन को खत्म कराया। जाम के चलते डेढ़ घंटे तक बहराइच मार्ग अवरुद्ध रहा। 
विज्ञापन


रेउसा क्षेत्र में मारू बेहड़ के निकट बाढ़ राहत चौकी बनाई गई है। रविवार को जब यहां पर राशन बंटना शुरू हुआ, तो बाढ़ पीड़ितों ने हंगामा शुरू कर दिया। सैकड़ों बाढ़ पीड़ित बहराइच हाईवे पर जाम लगाकर प्रदर्शन करने लगे। बाढ़ पीड़ितों का कहना था कि पूरे क्षेत्र में 400 गांव बीते दो सप्ताह से बाढ़ की चपेट में हैं। अधिसंख्य परिवारों का राशन खत्म हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाढ़ के चलते राहत चौकी तक पहुंच पाना भी मुश्किल है। अगर किसी तरह बाढ़ चौकी तक पहुंच भी गया, तो प्रधानों, लेखपालों व तहसीलदार की तिकड़ी उन्हें राशन नहीं देती। प्रधानों के करीबियों को ही दिया जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि बहुत से गांवों में अभी तक कोई भी अधिकारी या कर्मचारी पीड़ितों का हाल लेने नहीं पहुंचे हैं। प्रदर्शन के दौरान कई लोग फूट फूटकर रोने लगे।


सूचना मिलने पर ॉडेढ़ घंटे बाद पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस अधिकारियों ने बाढ़ पीड़ितों की बात को उच्च अधिकारियों तक पहुुंचाने व हर पीड़ित को राशन दिलवाने का भरोसा देकर शांत किया। इसके बाद प्रदर्शनकारी मानें। इसके चलते डेढ़ घंटे तक हाईवे जाम रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed