फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   If some people did not pay the bill, the electricity of the entire village was cut off

Sitapur News: कुछ ने नहीं चुकाया बिल तो पूरे गांव की काट दी बिजली

Sat, 12 Jul 2025 10:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 12 Jul 2025 10:48 PM IST
विज्ञापन
If some people did not pay the bill, the electricity of the entire village was cut off
सीतापुर। खैराबाद के गंगापुर उल्फतराय में कुछ लोगों ने बिजली का बिल नहीं चुकाया तो जिम्मेदारों ने पूरे गांव की बिजली काट दी। गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय के बच्चे भी परेशानी झेल रहे हैं। प्रधानाध्यापक ने सदर विधायक से स्कूल की बिजली जुड़वाने की मांग की है।
विज्ञापन

गांव निवासी अभय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि गांव में जेई आकाश श्रीवास्तव व टीजी टू अजय गुप्ता आए थे। गांव के कुछ लोगों का बिजली का बिल बकाया है। चेकिंग टीम ने किसी का कनेक्शन नहीं काटा बल्कि ट्रांसफार्मर से पूरे गांव की बिजली लाइन को खोल दिया। इससे पूरे गांव में अंधेरा छाया हुआ है।
विज्ञापन

स्कूल में गर्मी के कारण बच्चे भी बेहाल हो रहे हैं। जब जेई से शिकायत की तो बोले कि पूरे गांव का बिल जमा करवा दो, हम लाइन जुड़वा देंगे। ग्रामीणों ने कहा जिन लोगों ने बिल जमा नहीं किया है, उनके ही कनेक्शन काटे जाएं। प्रत्येक माह बिल अदा करने वालों को खामियाजा न भुगतना पड़ा। ग्रामीणों ने सदर विधायक से इस मामले की शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed