{"_id":"5866a163ff54246ed7c5d686ad5ae85b","slug":"if-elections-were-negligent-action-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव में लापरवाही मिली तो कार्रवाई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव में लापरवाही मिली तो कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
Updated Tue, 10 Nov 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य चुनाव के लिए मंगलवार को आरओ व एआरओ को चुनावी कार्यों की ट्रेनिंग दी गई। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनरों ने नामांकन व मतदान कार्यों समेत मतगणना की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
डीएम डॉ. इंद्रवीर सिंह यादव ने आरओ व एआरओ को चुनाव में पूरी ईमानदारी व निष्पक्षता से कार्य करने को लेकर निर्देश दिए। कहा कि चुनाव में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गलती मिलने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
डीएम ने कहा स्वतंत्र व निष्पक्ष चुनाव को लेकर चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुरूप प्रशासन स्तर सारी तैयारियां पूरी की जा रही हैं।
सभी आरओ व एआरओ जो भी दिशा निर्देश आयोग व प्रशासन स्तर से जारी किए जाते हैं उनका भली भांति अध्ययन कर लें जिससे कि कही कोई कमियां चुनाव में न रहे।
मुख्य विकास अधिकारी एस के सिंह ने आरओ व एआरओ को सचेत करते हुए कहा कि पूर्व के चुनाव में हुईं गलतियां नहीं दोहराई जानी चाहिए। आरओ व एआरओ चुनावी पुस्तिका को पढ़कर उससे पूरी जानकारी ले सकते हैं। इस दौरान डीडीओ डीके दोहरे, पंकज, राजेश आदि मौजूद थे।
विज्ञापन