फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Husband hangs his wife's throat with sand

मछरेहटा : पत्नी का गला रेत पति ने लगाई फांसी

Sat, 08 May 2021 11:16 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 08 May 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
Husband hangs his wife's throat with sand
मछरेहटा (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में बीती देर रात एक दिलदहलाने वाली घटना हुई। एक युवक ने पत्नी की हंसिए से गला काटकर बेरहमी से हत्या कर दी। उसके बाद खुद भी फंदे पर लटक गया, इससे उसकी मौत हो गई। सुबह परिवार को घटना की जानकारी हो सकी। एएसपी, सीओ ने मौके पर पहुंचकर जांच की है। घटना की वजह आपसी विवाद बताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि घटना के सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन

थाना मछरेहटा इलाके के कैमा निवासी महेंद्र (27) के चचेरे भाई नरेंद्र का शुक्रवार रात तिलक था। समारोह में महेंद्र नहीं गया था। उसने खुद को बीमार होने की बात कही थी। उसकी पत्नी पम्मी (25) तिलक में गई थी। युवक ने जाने से मना किया था फिर भी वह चली गई थी। देर रात करीब 12 बजे विवाहिता वापस घर आई। समारोह में जाने को लेकर कहासुनी शुरू हो गई।
विज्ञापन

बात विवाद इस कदर बढ़ा कि युवक के सिर पर खून सवार हो गया और उसने हंसिया से पत्नी का गला ही रेत दिया। इससे विवाहिता की कुछ ही देर में मौत हो गई। पत्नी की हत्या करने के बाद युवक ने कमरे में जाकर फांसी लगा ली। सूचना पर एएसपी साउथ एनपी सिंह, सीओ मिश्रिख महेंद्र प्रताप सिंह, एसओ मछरेहटा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जांच करने के बाद पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौका-ए-वारदात से घटना में इस्तेमाल आला कत्ल बरामद हुआ है। पुलिस ने उसे कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ मिश्रिख महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि अभी तक की जांच में आपसी विवाद में घटना हुई है। पति ने पत्नी की हत्या करने के बाद खुद फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
तीन साल पहले हुई थी शादी
पत्नी की हत्या कर खुद की जान देने वाले युवक की शादी 2017 में हुई थी। शादी के बाद से दंपती के कोई औलाद नहीं थी। पुलिस के मुताबिक, मृतका पम्मी होली में अपने मायके चली गई थी। अभी कुछ दिन पहले ही आई थी। परिवार के साथ मायके जाने को तैयार थी, लेकिन उसके चचेरे देवर नरेंद्र ने तिलक तक रुकने की गुजारिश की थी।
इसी वजह से वह मायके नहीं गई थी। मायके के लोग ससुराल में ही उसे छोड़ गए थे। महेंद्र ने अपनी बहन की शादी तय कर दी थी। पांच मई को ही वह तिलक चढ़ाकर आया था। इसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पत्नी मायके से आई थी। उसके मायके वाले भी आए थे।
मायका पक्ष ने हत्या का जताया संदेह
वारदात के बाद मौके पर पहुंचे मृतका के मायके के लोगों ने घटना पर संदेह जताते हुए दंपती की हत्या करने की आशंका जताई है। मायका पक्ष का आरोप है कि दोनों की हत्या की गई है। मायके के लोग इस बात से भी गुस्से में थे कि उन्हें परिवार से कोई सूचना नहीं दी गई। बाहरी लोगों की सूचना के बाद उन्हें जानकारी हुई।

पति ने पत्नी की हत्या कर खुदकुशी कर ली। मौके पर जांच की गई है। घटना की वजह आपसी विवाद सामने आया है। शवों का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। आगे की कार्रवाई जारी है।
एनपी सिंह, एएसपी साउथ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed