{"_id":"6a3588a077310894a308ae81","slug":"hpv-vaccine-will-protect-against-cervical-cancer-sitapur-news-c-99-1-brp1003-150287-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: सर्वाइकल कैंसर से बचाएगा एचपीवी वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: सर्वाइकल कैंसर से बचाएगा एचपीवी वैक्सीन
Fri, 19 Jun 2026 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Fri, 19 Jun 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले में महिलाओं को गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर से सुरक्षित रखने के लिए एचपीवी टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत शुक्रवार को आयुष्मान आरोग्य मंदिर मुड़ीला में टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में किशोरियों व महिलाओं को टीका लगाया गया।
इस दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने एचपीवी टीकाकरण सत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने टीकाकरण व्यवस्था, लाभार्थियों के पंजीकरण व वैक्सीन की उपलब्धता को परखते हुए बताया कि यह वैक्सीनेशन बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाएगा। निरीक्षण के दौरान एएनएम पूनम यादव ने बताया कि पांच बालिकाओं काे एचपीवी टीका लगा चुकी थीं। उन्होंने अभिभावकों को इस अभियान में सक्रिय सहयोग करने की अपील भी की।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अजय कुमार शुक्ल ने बताया कि जिले में शुक्रवार को 245 स्थानों पर टीकाकरण सत्र का आयोजन किया गया। इसमें 646 बालिकाओं को एचपीवी वैक्सीन लगाई गई। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग का लक्ष्य अधिक से अधिक पात्र बालिकाओं तक इस टीके का लाभ पहुंचाना है।