फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Holi celebrated with pomp, people danced on drums

धूमधाम से मनाई होली,ढोल नगाड़ों पर थिरके लोग

Sat, 19 Mar 2022 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Mar 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Holi celebrated with pomp, people danced on drums
होली पर्व पर बाइक सवारों को पिचकारी से रंग डालते बच्चे। - संवाद - फोटो : SITAPUR
सीतापुर। होली का पर्व जिलेभर में धूमधाम के साथ मनाया गया। होलिका दहन के साथ ही लोगों ने एक दूसरे को रंग लगाकर खुशियों का इजहार किया। शाम के समय एक-दूसरे के घर जाकर गले मिलकर होली की बधाई दी। बिसवां में भगवान की शोभायात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

होली का सुरूर लोगों पर एक दिन पहले से ही सर चढ़कर बोल रहा था। होलिका दहन से पहले लोगों ने होलिका की जगह पर डीजे लगा रखे थे। वह होली के गीतों पर जमकर थिरकते रहे। शुक्रवार भोर से ही बच्चों से लेकर बुजुर्ग रंग व गुलाल उड़ाते हुए नजर आए। शहर से लेकर गांवों व कस्बों में रंगों की ही बौछार दिखाई दी। सड़क रंगों से रंगी हुई नजर आई।
विज्ञापन

कोई बाइक से होली आई रे तो कोई ढोल नगाड़ों पर झूमते हुए होलिका के गीत गा रहा था। हर तरफ उड़ता गुलाल इस गुलाल में खुशबू पर झूमते हुए लोग होली मना रहे थे। इस तरह की नजारे हर तरफ दिखाई दिए। खैराबाद संवाद के अनुसार जगह-जगह पर डीजे की धुन पर लोग थिरक रहे थे। हटौरा, माखूपुर, कमालसरायं, महेन्द्री टोला, पनवड़िया, भूलनपुर, सुकलन सरायं आदि मोहल्लों में लोग रंग गुलाल एक-दूसरे पर लगाते हुए मजा ले रहे थे। मुख्य रूप से पुरानी बाजार मिठाई वाली गली रंग गुलाल से पटी हुई नजर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

लहरपुर संवाद के अनुसार नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में होली का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। जगह-जगह होलिहार घूम-घूम कर लोगों को होली की बधाई दे रहे थे। इनको देखने के लिए भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। जहांगीराबाद संवाद के अनुसार होलिका दहन होने के समय से ही होलिहारों ने डीजे और ढ़ोल नगाड़ों पर थिरकते रहे। सुबह होते ही मुख्य चौराहे पर स्थित शिव मंदिर के सामने से शिव बारात निकाली गई। जिसमें बराती विविध रूपों में भांगड़ा के ढाप पर नाचते गाते चल रहे थे। उनकी शोभा देखते ही बन रही थी।
नृसिंह धाम यात्रा निकाली, बरसाए गए फूल
बिसवां संवाद के अनुसार होली के पावन पर्व पर रंगोत्सव कार्यक्रम के तहत भव्य नृसिंह धाम यात्रा निकाली गई। यह यात्रा कस्बे के मोहल्ला मिस्टरगंज स्थित नृसिंह धाम बाबा मंदिर परिसर से निकाली गई। यात्रा के दौरान भाजपा से नवनिर्वाचित विधायक निर्मल वर्मा व राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला प्रचारक विकास कुमार समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
यह भव्य यात्रा मिस्टरगंज से होकर बड़ा चौराहा, सब्जी मंडी, हजीरा बाजार, मंगरहिया बाजार, बदालपुरवा, सेठगंज, जहांगीराबाद बस स्टॉप होते हुए पत्थर शिवाला मंदिर परिसर में समाप्त हुई। विशाल भव्य यात्रा के स्वागत के लिए लोगों ने अपने घरों व दुकानों व चबूतरों से गेंदे के फूल बरसाए और जय श्रीराम के नारे भी लगाए। इस मौके पर आशीष गुप्ता, नीरज श्रीवास्तव, चंदन शर्मा, अजय वर्मा, अमित वर्मा, दुर्गेश शुक्ला व दीपक शुक्ला समेत तमाम लोग उपस्थित रहे।

बांटी मिठाई
लहरपुर/सीतापुर। होली के पावन पर्व पर कोतवाली प्रभारी मनीष कुमार सिंह ने नगर के क्षेत्र में घूमकर जरूरतमंद परिवारों को होली पर्व की सामग्री भेंट की गई। कोतवाली प्रभारी के इस सराहनीय प्रयास का स्थानीय लोगों के द्वारा प्रशंसा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed