{"_id":"68dc23ee0d4b1011b90fe64d","slug":"history-sheeters-brother-gave-a-complaint-and-a-murder-case-was-registered-against-four-people-sitapur-news-c-102-1-slko1037-141456-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: हिस्ट्रीशीटर के भाई ने दी तहरीर चार पर हत्या का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: हिस्ट्रीशीटर के भाई ने दी तहरीर चार पर हत्या का केस दर्ज
Wed, 01 Oct 2025 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Wed, 01 Oct 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। चेन लूट के दौरान कैफे संचालक अतुल कुमार जैन की हत्या के आरोपी संजय यादव की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। संजय के भाई ने सीतापुर के सिधौली थाने में चार लोगों के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है। एफआईआर संजय के भाई विमल की तहरीर पर हुई है।
विमल का आरोप है कि रविवार को उनके रिश्तेदार सीतापुर के महमूदाबाद स्थित पहाड़पुर निवासी वीरेंद्र, उसके भाई सुरेंद्र, बाराबंकी के सफेदाबाद केवाड़ी निवासी मुकेश और सायपुर इटौंजा निवासी पूनम ने संलय को बुलाया था। विमल के मुताबिक आरोपियों ने साजिश के तहत संजय को पूनम के घर पर आने के लिए कहा था। इसके बाद सभी ने मिलकर संजय को फंदे पर लटकाकर मार दिया। आरोप है कि हत्या के बाद शव को सभी ने नीलगांव रोड के किनारे फेंक दिया था। आरोपी शव को घसीटकर ले गए थे, जिससे संजय के पैर के नाखून उखड़ गए थे।
इंस्पेक्टर सिधौली बलवंत शाही ने बताया कि संजय के भाई विमल की तहरीर के आधार पर हत्या व साक्ष्य मिटाने की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि चारों आरोपियों ने मिलकर पहले संजय को यातनाएं दीं। इसके बाद उसकी हत्या कर दी। इंस्पेक्टर का कहना है कि चारों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जाएगी। उन्होंने बताया कि विमल ने चारों आरोपियों पर हत्या से पूर्व नशीला पदार्थ पिलाने का आरोप भी लगाया है। आरोपियों ने पहले संजय को इटौंजा में नशीला पदार्थ पिलाया था।