फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   heavy rainfall in town

बारिश ने किया तरबतर

Wed, 01 Jul 2015 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर Updated Wed, 01 Jul 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन

पिछले तीन दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश का सिलसिला बुधवार को भी जारी रहा। कभी रिमझिम तो कभी झमाझम बारिश ने लोगों को तरबतर किया।

विज्ञापन


नवीन शैक्षिक सत्र का पहला दिन होने की वजह से नन्हे-मुन्नों को स्कूल जाने के लिए छाते का सहारा लेना पड़ा। जबकि कई बच्चे रेनकोट पहनकर स्कूल पहुंचे।

बारिश से सड़कों पर हुए जलभराव व कीचड़ से पैदल चलने वालों की मुसीबतें बढ़ गईं। दोपहर बाद बारिश बंद होने से कुछ देर के लिए सूरज के दर्शन होने पर उमस बढ़ गई।

पारा भी 31 डिग्री पर जा पहुंचा। बुधवार की सुबह भी रिमझिम फुहारों से सराबोर रही। कभी धीमी गति से तो कभी तेज रफ्तार बारिश का दौर बदस्तूर जारी रहा।

एक जुलाई होने से बुधवार को स्कूल खुल गए। जिससे सुबह शहर में चहल-पहल दिखी। अभिभावक अपने बच्चों को बारिश से बचाते हुए स्कूल भेजते नजर आए।

कोई बच्चा छाता लेकर तो कोई रेनकोट पहनकर बारिश से बचता दिखा। नौकरीपेशा लोगों को भी बारिश के दौरान ही काम पर निकलना पड़ा।

लोग बारिश से बचाव को तरह-तरह की जुगत करते दिखे। सड़कों और गलियों में जल भराव व कीचड़ होने से आवागमन में दुश्वारियां हुई। पैदल चलने वालों को ज्यादा दिक्कतें उठानी पड़ी। दोपहर करीब 12 बजे बारिश रुक गई, लगभग 2 बजे सूरज चमका तो उमस बढ़ गई।
विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञों के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अगले चौबीस घंटो में जिले के कई हिस्सों में बारिश के आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed