Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Health workers burnt copies of mandate

स्वास्थ्य कर्मियों ने फूंकी शासनादेश की प्रतियां

Tue, 25 May 2021 11:13 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 25 May 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
Health workers burnt copies of mandate
सीतापुर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के नेतृत्व में स्वास्थ्य कर्मचारियों ने प्रोत्साहन भत्ते से संबंधित जारी शासनादेश की प्रतियां जलाकर विरोध जताया। सभी कर्मचारियों ने कार्य स्थल पर काली पट्टी बांधकर सरकार के खिलाफ अपनी नाराजगी व विरोध प्रकट किया। परिषद के जिला मंत्री डा. विनय कुमार सिंह की अगुवाई में कर्मचारियों ने जिला अस्पताल परिसर में जीओ की प्रतियां जलाईं।
विज्ञापन

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के मंत्री विनय कुमार सिंह नेे बताया मुख्यमंत्री की घोषणा के विपरीत छह मई को प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा द्वारा वैश्विक महामारी कोविड-19 के संक्रमित मरीजों के उपचार के लिए केवल कोविड चिकित्सालयों में तैनात चिकित्सकों, नर्सों, पैरामेडिकल स्टाफ एवं सफाई कर्मियों को मूल वेतन नियत मानदेय पर 25 प्रतिशत तथा कोविड-19 सैंपल की जांच के लिए जांच लैब एवं उनसे संबंधित क्षेत्रों में तैनात लैब टेक्नीशियन, डाटा एंट्री ऑपरेटर, लैब अटेंडेंट को मूल वेतन मानदेय की धनराशि पर 10 प्रतिशत अतिरिक्त प्रोत्साहन धनराशि भुगतान किए जाने का शासनादेश जारी किया गया है।
विज्ञापन

जबकि नॉन कोविड चिकित्सालयों के कर्मचारी, वैक्सीनेशन, ग्रामीण टीमों के कर्मचारी कोविड से ज्यादा असुरक्षित हैं। साथ ही भारी संख्या में संक्रमित हुए हैं। कई ने अपनी शहादत भी दी है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर जिला चिकित्सालय तक जिन्हें नान कोविड चिकित्सालय कहा जाता है, वहां पर अचिन्हित मरीज लगातार आ रहे हैं। उनकी जांच कराए जाने पर ज्यादातर मरीज पॉजिटिव आ जाते हैं। वही औषधि काउंटर पर भी फीवर ओपीडी के मरीजों को दवाएं देनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआरवी इंजेक्शन भी नियमित लग रहे हैं। इससे संक्रमण का खतरा ज्यादा रहता है। यही कारण है कि नान कोविड अस्पतालों में संक्रमित होने वाले कर्मचारियों की संख्या कोविड चिकित्सालयों से ज्यादा है। कारागार चिकित्सालय में अनेक कोविड-19 मरीज आ रहे हैं। कर्मी संक्रमित भी हो चुके हैं। वही आयुर्वेद यूनानी होम्योपैथ और वेटेनरी फार्मेसिस्टों की ड्यूटी भी कोविड में लगी है। ऐसे में सभी विधाओं को प्रोत्साहन राशि दिया जाना चाहिए।

सीएचसी पर स्वास्थ्य कर्मियों का विरोध
पिसावां (सीतापुर)। मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर जीओ की प्रतियां जलाई गईं। उत्तर प्रदेश बेसिक हेल्थ वर्कर एवं पर्यवेक्षक संघ के अध्यक्ष अरूण कुमार शुक्ला के नेतृत्व मे स्वास्थ्य केंद्र के फार्मासिस्ट कीर्ति प्रकाश त्रिवेदी, सुरेंद्र वर्मा, लैब टेक्नीशियन सुभाष चंद्र, अजीत यादव, एक्सरे टेक्नीशियन सतेंद्र कुमार एवं एएनएम स्मिता आर्या आदि ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed