फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   health team went to the school without doctor

बिना चिकित्सक जांच को पहुंची स्वास्थ्य टीम

Mon, 25 Apr 2016 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 25 Apr 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
health team went to the school without doctor
vdcv - फोटो : getty images

बच्चों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। हालत ये है कि चिकित्सक के बगैर स्वास्थ्य टीम स्कूल पहुंच रही है और स्वास्थ्य परीक्षण के नाम पर खानापूर्ति करके लौट रही है। इससे साफ है कि बच्चों का स्वास्थ्य जांचने के लिए जिम्मेदार गंभीर नहीं हैं।

विज्ञापन


 सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम विकास खंड एलिया के उमरसा प्राथमिक विद्यालय में बच्चों की जांच करने के लिए स्टाफ नर्स सायराबानो पहुंची। नर्स ने यहां मौजूद 52 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। जिसके बाद स्टाफ नर्स ने अपनी रिपोर्ट तैयार की और चली गई।
विज्ञापन


बता दें कि सायरा बानो की टीम में डॉ. महेश सोनी, डॉ. शीबा, वसी, फीजियो शिवम शुक्ला हैं। इनमें सदस्य होने के बावजूद सिर्फ स्टाफ नर्स ही बच्चों की जांच करने के लिए पहुंची। स्वास्थ्य परीक्षण में बच्चाें का नेत्र परीक्षण, शारीरिक परीक्षण व तरह- तरह की बीमारियों की जांच होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में जब टीम के चिकित्सक डॉ. महेश सोनी से बात की गई, तब उन्होंने बताया कि वे अवकाश पर हैं। अन्य सदस्य कहां हैं, इसका जवाब किसी के पास नहीं था। लोगों का कहना है कि जब चिकित्सक अवकाश पर थे, तो उनके स्थान पर दूसरे चिकित्सक को तैनात किया जाना चाहिए था और तब टीम भेजी जानी चाहिए थी।

 

लेकिन जिम्मेदारों ने ऐसा नहीं किया। उधर, स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार टीम के चिकित्सक के अवकाश को लेकर अनभिज्ञता जता रहे हैं। जिम्मेदारों का कहना है कि चिकित्सक को अवकाश पर जाने से पहले सूचना देनी चाहिए थी। स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली से स्पष्ट है कि बच्चों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed