फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Health facilities will increase, 58 health and wellness centers will be built.

Sitapur News: स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा इजाफा, 58 हेल्थ एवं वेलनेंस सेंटर बनेंगे

Sun, 31 Dec 2023 09:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sun, 31 Dec 2023 09:20 PM IST
विज्ञापन
Health facilities will increase, 58 health and wellness centers will be built.
सीतापुर। जिला की स्वास्थ्य सुविधाएं 2024 में और बेहतर होंगी। 58 नए हेल्थ एवं वेलनेंस सेंटर बनाए जाएंगे। एक सेंटर के निर्माण पर 5.96 लाख रुपये खर्च होंगे। इससे आसपास ग्रामीण इलाके के लोगों को सीएचसी की तरफ भागदौड़ नहीं करनी पड़ेगी। उन्हें गांव स्तर पर ही सुविधाएं मिलेंगी। इसके लिए जल्द बजट आने की उम्मीद है।
विज्ञापन

जिले में 19 विकासखंड व एक नगर क्षेत्र है। प्रत्येक विकासखंड पर एक सीएचसी है। इसके अलावा 66 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हैं। 450 हेल्थ एंड वेलनेंस सेंटर बने हुए हैं। इनके जरिए लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं दी जा रही हैं। अब इन सुविधाओं में और अधिक इजाफा होगा।
विज्ञापन

58 नए हेल्थ एवं वेलनेंस सेंटर बनाए जाएंगे। यह उन इलाकों में पहले बनेंगे, जहां पर सीएचसी व पीएचसी की दूरी करीब 10 किलोमीटर तक है। इस लंबी दूरी को तय करने के लिए ग्रामीणों को काफी दिक्कतें आती हैं। शासन से 58 नए सेंटरों को मंजूरी दे दी है। अब यह 19 विकासखंड में बनेंगे। एक सेंटर के निर्माण पर 3.96 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग बजट मिलने का इंतजार कर रहा है। उम्मीद है जनवरी में यह बजट आ जाएगा। उसके बाद भवन निर्माण शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव में मिलेगी टीकाकरण की सुविधा
हेल्थ एंड वेलनेंस सेंटर के माध्यम से ग्रामीणों को गांव में ही टीकाकरण की सुविधा मिलेंगी। एएनएम यहां पर बैठेगी। वह रोस्टर के अनुसार टीकाकरण कराना तय करेंगी। इसके लिए एक प्रभारी की नियुक्ति होगी। इस सेंटर का संचालक प्रभारी के माध्यम से ही किया जाएगा।


12 जांचें व 80 प्रकार की मिलेंगी दवाएं
प्रत्येक हेल्थ एंड वेलनेंस सेंटर पर 12 प्रकार की जांचों की सुविधा मरीजों को मिलेंगी। इनमें बुखार, शुगर, हीमोग्लोबिन, लीवर, किडनी सहित अन्य जांचें होगी। साथ ही दवाओं का भी पर्याप्त स्टॉक रहेगा। यहां पर 80 प्रकार की दवाएं हर समय उपलब्ध रहेगी। मरीजों को निशुल्क इनका वितरण किया जाएगा।

मिली है मंजूरी
58 नए हेल्थ एवं वेलनेंस सेंटर की मंजूरी मिली है। जल्द ही बजट आने की उम्मीद है। इससे स्वास्थ्य सेवाओं में और अधिक इजाफा होगा।
डॉ. हरपाल सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed