फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   He was buried in the house after killing his brother.

भाई की हत्या कर घर में किया दफन

Wed, 14 Jul 2021 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
He was buried in the house after killing his brother.
अटरिया (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में रिश्तों का खून करने की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। एक सप्ताह पूर्व मामूली विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई की गला दबाकर हत्या कर दी। पकड़े जाने के भय से कमरे में ही गड्ढा खोदकर उसका शव दफन कर दिया। मां ने बेटे की काफी तलाश की। पता न चलने पर बुधवार को वह थाने पहुंची।
विज्ञापन

इस पर हरकत में आई पुलिस ने छोटे भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो घटना का खुलासा हो गया। आरोपी ने भाई की हत्या करने की बात कुबूल की है। पुलिस ने केस दर्जकर उसे गिरफ्तार कर लिया है। अटरिया इलाके के गांव देवीपुर निवासी संदीप चौरसिया (30) सात जुलाई की रात से ही लापता था। काफी तलाश की गई लेकिन उसका पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

बुधवार को युवक की मां मालती अटरिया थाने पहुंची। पुलिस ने मामले में गुमशुदगी दर्ज की। इसके बाद युवक के बारे में जानकारी जुटाने के लिए गांव पहुंची। पुलिस की माने तो गांव में जानकारी करने पर पता चला कि सात जुलाई की रात दोनों भाइयों और मां के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद संदीप को किसी ने नहीं देखा। बाहर निकलते भी किसी ने नहीं देखा। इस पर पुलिस की शक की सुई लापता युवक के भाई राजन की ओर घूमी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शक के आधार पर एसआई दीपक पांडेय राजन को लेकर थाने पहुंचे, जहां पर उससे कड़ाई से पूछताछ की गई। पुलिस की माने तो पूछताछ में उसने अपने भाई संदीप की हत्या करने का जुर्म कुबूल किया। एसओ अटरिया अवधेश यादव ने बताया कि आरोपी ने कुबूला कि सात जुलाई को उसका बड़ा भाई संदीप शराब पीकर आया था। उससे और मां मालती से नशे में विवाद किया।
बातचीत बढ़ने पर संदीप ने मां को धक्का दे दिया था, इससे मां जमीन पर गिरकर बेेहोश हो गई थी। इससे गुस्से में आकर दोनों का विवाद हुआ। मारपीट हुई और इसी बीच उसने संदीप की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद रात में ही कमरे में गड्ढा खोदकर शव को दफना दिया था। एसओ ने बताया कि पूछताछ के बाद हत्या का खुलासा हुआ। इसके बाद आरोपी की निशानदेही पर पुलिस टीम ने आरोपी के घर जाकर शव को बाहर निकाला।

एसओ अवधेश यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। एसआई दीपक पांडेय की तहरीर पर आरोपी राजन के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed