फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   harsh firing

तिलक समारोह में नृत्य के दौरान हर्ष फायरिंग, एक जख्मी

Wed, 22 Jan 2020 11:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
harsh firing
थानगांव (सीतापुर)। थानगांव इलाके के एक गांव में आयोजित तिलक समारोह में नृत्य के दौरान गाने की फरमाइश पर एक दबंग ने देशी असलहे से हर्ष फायरिंग कर दी। इससे दूल्हे के रिश्तेदार को गोली लग गई जिससे वह जख्मी हो गया। उसे सीएचसी रेउसा ले जाया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र थानगांव के नसीरपुर देवरिया मजरा महंतपुरवा गांव के विनोद के बेटे अनुज का मंगलवार की रात तिलक था। तिलक समारोह में नृत्य का कार्यक्रम चल रहा था। सूत्र बताते हैं कि नृत्य कार्यक्रम में क्षेत्र के ही महंतपुरवा निवासी लाल यादव भी नशे में धुत होकर मौजूद था। आरोप है कि किसी गाने की फरमाइश पर उसने अवैध असलहे से हर्ष फायरिंग कर दी।
विज्ञापन

पहली गोली ऊपर को चली लेकिन दूसरी गोली पास में ही खड़े लड़के के फूफा रामनिवास निवासी गोसाईपुर थाना रामपुर मथुरा के दाहिने हाथ में लग गयी। गोली लगने से रामनिवास बुरी तरह जख्मी हो गया। इस बीच वहां भगदड़ मच गई। आरोपी भी भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां मौजूद लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को सीएचसी रेउसा पहुंचाया। वहां से चिकित्सकों ने उसको जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने घायल रामनिवास की तहरीर पर आरोपी लाल यादव पुत्र शंभू के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। पुलिस आवश्यक कार्यवाही की बात कह रही है।

इस बावत थाना प्रभारी थानगांव दिनेश तिवारी हर्ष फायरिंग का बचाव करते नजर आए। बोले कि हर्ष फायरिंग तो केवल लाइसेंसी शस्त्र से होती है। ये तो अवैध असलहे से फायर हुआ है। फिर भी आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed