फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   GST theft of Rs 5.50 crore by showing supply of Rs 32 crore

Sitapur News: 32 करोड़ की सप्लाई दिखाकर 5.50 करोड़ की जीएसटी चोरी

Sat, 19 Jul 2025 01:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 19 Jul 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
GST theft of Rs 5.50 crore by showing supply of Rs 32 crore
सीतापुर। शहर कोतवाली स्थित आंख अस्पताल रोड के एक पते पर पंजीकृत एक फर्म ने 32 करोड़ से अधिक की प्रांतीय व अंतर प्रांतीय फर्जी खरीद दिखाकर पांच करोड़ से अधिक की जीएसटी चोरी कर डाली। मामला पकड़ में आने के बाद शुक्रवार को सहायक आयुक्त संजय नाथ सरोज ने केस दर्ज कराया है। इसकी विवेचना एसपी अंकुर अग्रवाल के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार शुक्ला कर रहे हैं।
विज्ञापन


सहायक राज्य कर आयुक्त संजय नाथ सरोज ने बताया कि आंख अस्पताल रोड स्थित मकान नंबर 5092 के पते पर आरोपी पूजा सिंह ने मेसर्स पीएस ट्रेडर्स फर्म पंजीकृत कराई। यह फर्म 30 सितंबर 2024 को पंजीकृत कराई गई। इसका जीएसटी नंबर भी प्राप्त कर लिया। इसी फर्म के नाम पर आरोपी पूजा सिंह ने 32 करोड़ 70 लाख 27 हजार 840 रुपये की प्रांतीय व अंतर प्रांतीय आउटवर्ड सप्लाई दिखाई।
विज्ञापन


इस पर आईजीएसटी 2 करोड़ 87 लाख 22 हजार 568 रुपये, सीजीएसटी 1 करोड़ 32 लाख 78 हजार 960 रुपये और एसजीएसटी 1 करोड़ 32 लाख 78 हजार 960 रुपये दर्शाई गई। उन्होंने बताया कि विभागीय जांच में यह लेनदेन प्रथम दृष्टया संदिग्ध लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब इस संदिग्ध लेनदेन की जांच की तो पता चला कि आरोपी व्यापारी ने कैश लेजर के माध्यम से कोई भुगतान ही नहीं किया था। वहीं, व्यापारी द्वारा जीएसटी पोर्टल पर कोई वास्तविक खरीद नहीं पाई गई। यह भी पता चला कि व्यापारी ने कूटरचित ढंग से आंकड़ों की हेराफेरी कर पांच करोड़ 52 लाख 80 हजार 488 रुपये की जीएसटी चोरी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed