{"_id":"5d5d8cf98ebc3e6c2f6ff535","slug":"grandmother-died-due-to-accident-sitapur-news-lko477443652","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू कार की टक्कर से दादी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू कार की टक्कर से दादी की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इमलिया सुल्तानपुर (सीतापुर)। एक अनियंत्रित कार ने पैदल जा रहे दादी-पौत्र को रौंद दिया। हादसे में दादी की मौके पर ही मौत हो गई। उसका पौत्र जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए सीएचसी एलिया से सदर अस्पताल रेफर किया गया है। हादसे के बाद कार कीचड़ में फंस गई। लोगों ने वाहन चालक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है।
इमलिया सुल्तानपुर इलाके के काजीकमालपुर क्षेत्र के रन्नू निवासी जयदेवी (55) पत्नी रूपन सात वर्षीय पौत्र अनूप के साथ कपूरपुर गांव के पास हरगांव-महोली रोड से गुजर रही थी। हरगांव से महोली की ओर जा रही एक तेज रफ्तार कार जयदेवी व उसके पौत्र को रौंदते हुए सड़क किनारे कीचड़ में जा फंसी।
हादसे में जयदेवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पौत्र घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सीएचसी एलिया भेजा गया है। सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बात बालक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कार चालक अतुल गुप्ता को ग्रामीणों ने मौके पर ही पकड़ लिया।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष राय साहब द्विवेदी व चौकी इंचार्ज अरुण अस्थाना मौके पर पहुंचे। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।