{"_id":"68a76b71b5431b272306ce14","slug":"girl-student-molested-while-going-to-school-two-arrested-sitapur-news-c-102-1-slko1037-138664-2025-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: स्कूल जाते समय छात्रा से छेड़छाड़, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: स्कूल जाते समय छात्रा से छेड़छाड़, दो गिरफ्तार
Fri, 22 Aug 2025 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Fri, 22 Aug 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
खैराबाद। स्कूल जाते समय दो युवकों ने एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पीड़िता के अनुसार बुधवार को वह स्कूल जा रही थी। इसी दौरान उनके गांव के ही दो युवकों ने रास्ते में रोक लिया। अपशब्द कहने के साथ छेड़छाड़ करने लगे। किसी तरह वह उनके चंगुल से बचकर निकली।
एसएचओ खैराबाद अनिल सिंह ने बताया कि कोतवाली देहात के एक गांव निवासी करन और अंकित ने स्कूल जाते समय छात्रा के साथ छेड़छाड़ की थी। आरोपी पीड़िता के गांव के ही रहने वाले हैं। केस दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
बिसवां में छात्रा को भेजे आपत्तिजनक मेसेज
बिसवां में एक छात्र ने छात्रा को अश्लील मेसेज भेजे। पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस से की थी। इंस्पेक्टर मुकुल प्रकाश वर्मा ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। छात्र मानसिक रूप से बीमार है। जांच कर कार्रवाई की जा रही है।