फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Girl sold for five thousand, woman arrested

पांच हजार में युवती को बेचा, महिला गिरफ्तार

Sat, 28 Dec 2019 11:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
Girl sold for five thousand, woman arrested
महमूदाबाद (सीतापुर)। पुलिस ने युवती का सौदा करने पर शनिवार को एक महिला को गिरफ्तार किया है। वह युवती को लखनऊ से लेकर आई थी। पुलिस ने युवती को जिला मुख्यालय स्थित वन स्टाफ सेंटर भेज दिया है। युवती को खरीदने वाले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

महमूदाबाद कोतवाली इलाके के ग्राम इटैला निवासी रामसरन ने बताया कि उनके गांव के पास बाराबंकी जिले के घुंघटेर थाना क्षेत्र के पनहिया की रहने वाली बिट्टो डेरा बनाकर रह रही थी। पुलिस के मुताबिक महिला लखनऊ के चारबाग स्टेशन से एक बीस वर्षीय युवती को अगवा कर बेचने के लिए यहां लाई थी।
विज्ञापन

यहां उसने इटैला गांव के एक व्यक्ति से पांच हजार रुपये में युवती का सौदा किया। यह बात आरोपी महिला की ननद को नागवार गुजरी। उसने इस बात की चर्चा गांव में कर दी। इस पर इटैला निवासी रामसरन ने पुलिस को सूचना दी। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी महिला को पकड़कर युवती को बरामद कर लिया। महिला के खिलाफ केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। युवती को जिला मुख्यालय स्थित वन स्टॉप सेंटर भेजा गया है।

ग्रामीणों के मुताबिक आरोपी महिला इस युवती को करीब पांच दिन पूर्व लखनऊ से लेकर आई थी। यहां उसने इटैला गांव के रामलखन के हाथ उसका सौदा किया था। पूरे पैसे का लेनदेन नहीं हो पाया था। इससे पहले बात गांव में फैल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed