फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Girl refused marriage with alcoholic man

चाहे जान से मार दो, शराबी से नहीं करुंगी शादी

Mon, 13 May 2019 11:51 PM IST
आलोक alok न्यूज डेस्क, सीतापुर
न्यूज डेस्क, सीतापुर Published by: आलोक alok Updated Mon, 13 May 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
शादी की रस्म-ओ-रिवायत के बीच उस समय अचानक खामोशी छा गई जब लड़की ने शादी से इन्कार कर दिया। लड़की का कहना है कि वह शराबी व दहेज लोभी की जीवन संगिनी बनने से अच्छा मर जाना पसंद करेगी।
विज्ञापन


घर वालों ने भी लड़की के निर्णय को अंतिम मानते हुए रस्में रुकवा दीं। इसके बाद बिना दुल्हन के ही बारात लौट गई। लड़की के इस फैसले की सभी सराहना कर रहे हैं थाना सदरपुर क्षेत्र के जहांगीराबाद के मजरा मीनापुर निवासी चांदनी पुत्री विशुन कुमार की शादी थी।
विज्ञापन


चांदनी का विवाह बाराबंकी जिले के तहसील फतेहपुर थाना क्षेत्र के गौरा गजनीपुर निवासी अनूप पुत्र तीरथराम से होना था। बीती रात बारात आने पर लड़की पक्ष के लोगों ने बारातियों को खूब स्वागत सत्कार किया। बारात द्वार पूजन के लिए लड़की के दरवाजे पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारात में बैंड बाजा न होने पर लड़की वालों ने नाराजगी जताई, लेकिन बाद में शादी की रस्में आगे बढ़ने लगीं। रात में बारातियों ने खाना खाया। इसके बाद जब दूल्हा फेरों के लिए मंडप के नीचे आया तो वह नशे में धुत था। दूल्हे और उसके पिता ने लड़की के पिता से सोने की चैन मांगी।

कहा कि जब सोने की चेन मिलेगी, तभी फेरे होंगे। लड़की के पिता ने कहा कि वह पहले ही मांग के मुताबिक दहेज दे चुका है। अब चेन की मांग सही नहीं है। इस पर शराबी दूल्हा हंगामा करने लगा। इस पर दुल्हन भड़क गई। उसने दहेज लोभी व शराबी से शादी करने से इंकार कर दिया।


ल्हन अपने पिता से बोली, चाहे मुझे आप जान से मार दीजिए, लेकिन वह शराबी से शादी नहीं करेगी। इस पर लड़की वालों ने शादी से मना कर दिया और दोनों पक्षों में आपसी सहमति के बाद लड़के वालों ने तिलक में दिया गया सामान वापस कर दिया। बारात बैंरग लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed