{"_id":"6106e3918ebc3e83fd18ab22","slug":"girl-dies-due-to-truck-collision-sitapur-news-lko5894888182","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से बालिका की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से बालिका की जान गई
विज्ञापन
लहरपुर (सीतापुर)। कोतवाली इलाके में शनिवार रात ट्रक की टक्कर से एक बालिका की मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है।
लहरपुर इलाके के केसरीगंज निवासी छवि (12) पुत्री विक्रम सिंह शनिवार रात हरगांव मार्ग पर केसरी गंज के निकट सड़क के किनारे टहल रही थी, इसी बीच तेज रफ्तार से गुजर रहे ट्रक ने किशोरी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
घायलावस्था में उसे लहरपुर सीएचसी लाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है।