फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Girl child raped on farm

खेत जा रही बालिका से दुष्कर्म

Mon, 14 Dec 2020 11:05 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Dec 2020 11:05 PM IST
विज्ञापन
Girl child raped on farm
इमलिया सुल्तानपुर (सीतापुर)। खेत जा रही मासूम बालिका के साथ युवक ने दुष्कर्म किया। बालिका के शोर मचाने पर जब लोग दौड़े तो आरोपी उसे छोड़ भाग निकला। पीड़िता ने परिवार के लोगों को आपबीती सुनाई। इसके बाद पीड़िता के परिवार वालों ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इमलिया सुल्तानपुर क्षेत्र के एक गांव की नौ साल की बालिका खेत जा रही थी। इसी बीच गांव निवासी समर बहादुर ने उसे रास्ते में दबोच लिया। खेत में खींचकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता का शोर सुनकर जब लोग दौड़े तो आरोपी भाग निकला। घटना को लेकर समर बहादुर के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई है। एसओ विनय कुमार सिंह का कहना है कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed