{"_id":"6a1dcdf212100e9f7e042a39","slug":"garbage-disposal-center-becomes-a-sham-sitapur-news-c-102-1-stp1003-157088-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: कूड़ा निस्तारण केंद्र बने दिखावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: कूड़ा निस्तारण केंद्र बने दिखावा
Mon, 01 Jun 2026 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Mon, 01 Jun 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
हरगांव। ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में बने अधिकतर कूड़ा निस्तारण केंद्र दिखावा साबित हो रहे हैं। निष्प्रयोज्य इन कूड़ा घरों की वजह से कूड़ा उठाने के लिए खरीदे गए ई रिक्शा भी कूड़े में तब्दील हो रहे हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि अधिकारियों की लापरवाही के कारण यह केंद्र निष्प्रयोज्य हैं। योजना के तहत केंद्र निर्माण के साथ-साथ कूड़ा उठाने के लिए ग्राम पंचायतों को ई रिक्शा भी उपलब्ध कराए गए थे लेकिन उनका उपयोग न होने के वह कारण खराब हो रहे हैं। इस वजह से गांवों में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं, साफ-सफाई व्यवस्था ध्वस्त है।
बरियाडीह निवासी अंकित सिंह, अवधेश और अजय तिवारी ने बताया कि उनके गांव में कूड़ा निस्तारण केंद्र तो बन गया, लेकिन अभी तक उसका उपयोग नहीं हो सका है। गांव में कूड़े के ढेर लगे हैं, जिससे गंदगी फैल रही है। यह तो बानगी भर है, जिम्मेदारों की लापरवाही के कारण सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा है। इस संबंध में एडीओ पंचायत जय प्रकाश वर्मा ने बताया कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है।