फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Galla trader shot himself, died

Sitapur News: गल्ला व्यापारी ने खुद को गोली मारी, मौत

Fri, 29 Dec 2023 09:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 29 Dec 2023 09:54 PM IST
विज्ञापन
Galla trader shot himself, died
सीतापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक प्रतिष्ठित व्यापारी ने अपनी लाइसेंसी राइफल से खुद को गोली मार ली। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वह एक व्यापारी संगठन के महामंत्री भी थे। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

शहर के विकासनगर मोहल्ला निवासी विनय गुप्ता (50) गल्ला व्यापारी थे। गल्लामंडी में आढ़त है। केशव ग्रीन सिटी में भी उनका एक मकान है। वह कच्चा आढ़ती एवं ट्रेडर्स एसोसिएशन के महामंत्री भी थे। शुक्रवार शाम करीब 4:30 बजे विनय ने आढ़त पर ही लाइसेंसी राइफल से सिर में गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग जब उनकी दुकान में पहुंचे तो वह खून से लथपथ पड़े थे।
विज्ञापन

आननफानन खबर पाकर परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। खबर पाकर सीओ सिटी अमन सिंह, शहर कोतवाल ने भी घटनास्थल की जांच की। फॉरेंसिक टीम ने भी सबूत जुटाए। इंस्पेक्टर अनूप शुक्ला ने बताया कि मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। फिलहाल मानसिक तनाव के चलते व्यापारी के आत्महत्या करने की बात सामने आ रही है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गद्दी पर लेटकर मारी गोली, सीसीटीवी में कैद हुई घटना
पुलिस के मुताबिक पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस ने घटनास्थल की जांच की तो आढ़त पर कैमरा लगा हुआ था। शहर कोतवाल की मानें तो पूरी घटना उसमें कैद हो गई। विनय ने गद्दी पर लेटकर लाइसेंसी राइफल से खुद को गोली मार ली। पुलिस ने डीवीआर को अपने कब्जे में ले लिया है। विनय के दो पुत्र विकास और उत्कर्ष हैं।



व्यापारियों के लिए करते थे संघर्ष

विनय अक्सर व्यापारियों के मुद्दों को लेकर संघर्ष करते रहते थे। हाल ही में शहर के एक व्यापारी से लूट की घटना हुई थी। जिसमें विनय ने संगठन के साथियों के साथ मिलकर धरना प्रदर्शन किया था। वह सपा के पूर्व विधायक ओमप्रकाश गुप्ता के करीबी भी रहे हैं। 12 साल पहले खाद्यान्न घोटाला मामले में सीबीआई ने इनके प्रतिष्ठान पर भी छापा मारा था। इनसे कड़ी पूछताछ भी हुई थी। चर्चा यह भी है कि व्यापारी पर कुछ कर्ज भी था। इस कर्ज को लेकर वह कई दिनों से परेशान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed