फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   fstag

आज से 10 लेन पर मिलेगी फास्टैग की सुविधा

Sat, 14 Dec 2019 11:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Dec 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
fstag
सीतापुर। टोल प्लाजा पर रविवार से फास्टैग अनिवार्य कर दिया गया है। ऐसे में अगर वाहनों में फास्टैग नहीं लगवाया है तो लंबी लाइन में खड़े रहना पड़ सकता है। वजह, टोल प्लाजा पर अब ऑनलाइन टैक्स कटेगा। ऑनलाइन टैक्स भुगतान के लिए वाहन में फास्टैग लगाना जरूरी है।
विज्ञापन

यह व्यवस्था लागू होने पर फास्टैग वाले वाहन टोल पर बिना रुके फर्राटा भरते हुए निकलेंगे। अप व डाउन साइड में एक-एक लेन कैश वाली रहेगी। खैराबाद टोल प्लाजा के 12 में से 10 लेन फास्टैग कर दिए गए हैं। केंद्र सरकार की ओर से सभी टोल प्लाजा पर ऑनलाइन टैक्स भुगतान के लिए फास्टैग सिस्टम चलाया गया है।
विज्ञापन

अब इसी टेक्नोलॉजी के जरिये टोल पेमेंट कलेक्ट किया जाएगा। टोल प्लाजा पर लगे सिस्टम गाड़ियों की विंड शील्ड पर लगे फास्ट टैग को दूर से कैच कर लेंगे। पास आने पर टोल बूथ पर लगे बूम बैरियर स्वयं ही ऊपर हो जाएंगे। इससे गाड़ियों को टोल बूथ पर रुकना नहीं होगा। पहले यह व्यवस्था एक दिसंबर से लागू की जानी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिर तारीख बढ़ाकर 15 दिसंबर कर दी गई। खैराबाद टोल प्लाजा के 12 में से 10 लेन फास्टैग कर दिए गए हैं। अप व डाउन साइड में एक-एक लेन कैश वाली रहेगी। इस लेन में वाहनों की संख्या अधिक होने से लंबी लाइन लगने की पूरी संभावना है।
...तो देना पड़ेगा दोगुना शुल्क
आपके वाहन में फास्टैग नहीं लगा है और आप टोल पर फास्टैग वाली लेन में पहुंच जाते हैं तो आपको दोगुना शुल्क देना पड़ेगा। कैश वाली लेन में यह शर्त लागू नहीं होगी। कैश लेन में निर्धारित शुल्क ही देना होगा।

दो हजार फास्टैग वितरित
खैराबाद टोल प्लाजा पर एक स्टॉल लगाकर फास्टैग प्रदान किए जा रहे हैं। अब तक यहां लगभग दो हजार फास्टैग वाहनों में लगाए जा चुके हैं। पिछले दो-तीन दिनों से फास्टैग वाले स्टॉल पर वाहनों की भीड़ बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed