{"_id":"612fc4b58ebc3e264c115f0c","slug":"friends-shot-the-young-man-with-a-knife-sitapur-news-lko59364441","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्तों ने युवक को गोली मारकर चाकू से गोदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोस्तों ने युवक को गोली मारकर चाकू से गोदा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कमलापुर (सीतापुर)। दोस्तों ने मंगलवार रात एक युवक को चाकू और गोली मारकर घायल कर दिया। युवक को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। तीनों आरोपी घायल के दोस्त बताए जा रहे हैं। घटना के पीछे प्रेम प्रसंग का मामला बताया जा रहा है। मामला कमलापुर थाना क्षेत्र का है।
कमलापुर इलाके में मंगलवार रात दो बाइकों पर चार लोग सवार होकर मास्टरबाग-भंडिया मार्ग पर बरेठी की ओर जा रहे थे। बरेठी के पास पहुंचने पर देर रात एक युवक का अन्य तीन लोगों से विवाद शुरू हो गया। कहासुनी पर आरोप है कि तीनों ने युवक पर चाकू से कई वार कर दिए और गोली मार दी। चाकू के हमले और गोली पैर में लगने से युवक मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर गया।
फायरिंग की आवाज सुनकर पास के खेत में काम कर रहे लोगों ने टॉर्च लगाया और मौके की ओर दौड़ पड़े। लोगों को आता देख आरोपी मौके से फरार हो गए। मौके पर पहुंचने पर लोगों को युवक खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर सीओ सिधौली यादुवेंद्र यादव, एसओ कमलापुर रणवीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
घायल को कसमंडा सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया है। घायल की पहचान अशोक बहेलिया निवासी इस्माइलपुर कोतवाली देहात के रूप में हुई है। उसने पुलिस को बताया कि वह चार लोग एक दोस्त से मिलने आए थे, जहां पर बहस होने लगी। बात बढ़ने पर आरोप है कि तीन लोगों ने चाकू और गोली मारकर घायल कर दिया। घटना के पीछे प्रेम प्रसंग का मामला सामने आ रहा है। पुलिस अभी पुष्टि नहीं कर रही है।
एसओ कमलापुर रणवीर सिंह ने बताया कि मामले में घायल अशोक ने तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर हरदोई जिले की शहर कोतवाली इलाके के अमन, हिमांशु, रंजीत के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी फरार हैं। गिरफ्तारी के बाद ही घटना की असल वजह सामने आ सकेगी। मामले में जांच की जा रही है।
घटना को छिपाते रहे एसओ
युवक को गोली मारकर चाकुओं से गोदने की वारदात होने के बाद भी एसओ कमलापुर रणवीर सिंह घटना को छिपाते नजर आए। वह मामले की जानकारी देने से कतराते रहे। बार-बार बताते रहे कि अभी जानकारी उन्हें नहीं है। सीओ सिधौली यादुवेंद्र यादव ने घटना की जानकारी दी।