फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Four smugglers arrested with ganja worth five lakhs

Sitapur News: पांच लाख के गांजे के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

Sun, 28 Dec 2025 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sun, 28 Dec 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Four smugglers arrested with ganja worth five lakhs
सीतापुर। एसओजी व शहर कोतवाली पुलिस ने शनिवार को पांच लाख कीमत के गांजे के साथ चार तस्कराें को गिरफ्तार किया है। बदमाशों के पास से 20 किलो गांजा बरामद हुआ है।
विज्ञापन

सीओ सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि एसओजी व स्थानीय पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्रास फार्म मैदान के पास चेकिंग की। इस दौरान लखीमपुर खीरी जिला के कोतवाली सदर राजापुर मंडी निवासी अनिल सिंह, मिथुन गिरि, लहरपुर के मोहल्ला ठठेरीटोला निवासी मोहम्मद नादिर और रुकनापुर गांव निवासी सूरज गिरि को गिरफ्तार किया। इन लोगों के पास से तलाशी में गांजा बरामद हुआ है। गांजे की बाजार में करीब पांच लाख रुपये कीमत है। चारों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

उड़ीसा, बिहार प्रांत से है कनेक्शन
इंस्पेक्टर अनूप शुक्ला ने बताया कि गांजे की तस्करी से जुड़े ये लोग गैंग बनाकर काम करते हैं। इनके कनेक्शन उड़ीसा और बिहार प्रांत से जुड़े हुए हैं। सूत्रों के अनुसार एसओजी की पूछताछ में पता चला कि पकड़े गए ये तस्कर उड़ीसा और बिहार से गांजा लाते थे। इसके बाद आसपास के जिलों में इसे खपाया जाता था। पकड़ा गया नादिर शातिर किस्म का है। उस पर लहरपुर कोतवाली में अवैध शस्त्र रखने जैसी धाराओं में कई मुकदमें दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्यूआर कोड के जरिये भी लेते थे रकम
आरोपियों के पास एक स्कैनर भी बरामद हुआ है। उपनिरीक्षक प्रिंस सोनकर, यज्ञपाल वर्मा ने बताया कि उनकी टीम को यह स्कैनर मिला है। जांच में यह बात निकलकर सामने आई है कि जहां पर नकद लेनदेन नहीं हो पाता था। वहीं पर स्कैनर के जरिये रुपये जाते थे। फिलहाल स्कैनर जब्त किया जा चुका है। विवेचना में इससे जुड़े खाते और उसमें हुई ट्रांजेक्शन का भी पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed