फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Four people have been booked for murdering a pregnant woman for dowry.

Sitapur News: दहेज के लिए गभर्वती की हत्या का आरोप, चार पर केस

Mon, 23 Feb 2026 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Mon, 23 Feb 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Four people have been booked for murdering a pregnant woman for dowry.
सीतापुर। पिसावां के बाजनगर गांव में सोमवार सुबह एक गर्भवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उनके घर में जमीन पर पड़ा मिला। सूचना पर पहुंचे मृतका के परिजनों ने ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर सास, ससुर, पति और देवर के विरुद्ध दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है।महोली के चौफरा गांव निवासी तारा (22) का विवाह तीन फरवरी 2025 में बाजनगर निवासी मोहित के साथ हुआ था। विवाहिता के पिता कमलेश कुमार के अनुसार पिछले छह महीनों से पति मोहित, ससुर मिश्रीलाल, सास रामश्री और देवर शोभित दहेज की अतिरिक्त मांग कर तारा को प्रताड़ित कर रहे थे। वह चार माह की गर्भवती भी थी। सुबह करीब 7:30 बजे देवर शोभित ने फोन कर सूचना दी कि तारा की मौत हो गई है। मौके पर पहुंचे पिता ने देखा कि शव फर्श पर पड़ा था। उन्होंने पति, ससुर, सास और देवर पर हत्या करने का आरोप लगाया। थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



50 हजार नहीं जुटा पाए...20 हजार का किया था वादा
मृतका के पिता कमलेश कुमार ने बताया कि ससुरालीजन 50 हजार रुपये की नकदी की मांग कर रहे थे। उसका इंतजाम नहीं हो पाया था। हमने बीस हजार रुपये जल्द देने की बात कही थी। इसमें से पांच हजार रुपये पिछले माह दे भी दिये थे। इसके बावजूद बेटी की हत्या कर दी गई। उन्होंने आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed