{"_id":"605cd3948ebc3ec4ac068cf1","slug":"four-patients-were-found-corona-positive-sitapur-news-lko5714104176","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार मरीज मिले कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार मरीज मिले कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
सीतापुर। जिले में कोरोना की रफ्तार एक बार फिर से तेज हो गई है। संक्रमण का प्रकोप अब फिर डराने लगा है। पिछले कई दिनों से कोरोना मरीजों के मिलने का शुरू हुआ सिलसिला गुरुवार को भी जारी रहा। गुुरुवार को एक साथ चार और मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं। अब जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 23 हो गई है।
जिले में पिछले काफी समय से कोरोना की रफ्तार थम सी गई थी, इससे जिला प्रशासन से लेकर स्वास्थ्य विभाग और आवाम भी राहत की सांस ले रही थी, लेकिन गैर राज्यों पंजाब, महाराष्ट, दिल्ली में कोरोना के बढ़ते कहर के बीच जिले में भी इसका असर दिखने लगा है। पिछले कई दिनों से जिले में कोरोना के मरीज पाए गए हैं।
बीते तीन दिनों से संख्या काफी बढ़ी है। मंगलवार को चार, बुधवार को छह मरीज मिले थे। अब गुरुवार को चार और कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। कोविड पोर्टल पर चार मरीजों के संक्रमित होने की खबर मिलते ही स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया। संक्रमित मिलने वालों की कांटेक्ट हिस्ट्री तलाशने में जिम्मेदार जुट गए हैं, लेकिन अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन
संक्रमित मिले मरीजों में एक एपीटीसी, दूसरा तंबौर के कनपुरिया, तीसरे बसेती और चौथा मरीज सिधौली के अलादादपुर का रहने वाला है। सभी ने अलग-अलग लैब से जांच कराई है। रिपोर्ट आने के बाद संक्रमित होने की जानकारी हुई। पॉजिटिव मरीजों की उम्र 51, 26, 31, 46 साल है। सभी की कांटेक्ट हिस्ट्री खंगाली जा रही है, लेकिन मरीजों का अभी तक बाहरी कनेक्शन नहीं मिला है।
- डॉ. पीके सिंह, एसीएमओ