फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Four killed in road accidents

सड़क हादसों में चार की मौत

Sun, 07 Nov 2021 12:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Four killed in road accidents
सीतापुर में कमलापुर इलाके में बस की टक्कर से क्षतिग्रस्त हुआ ई-रिक्शा। - संवाद - फोटो : SITAPUR
सीतापुर। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में चार लोगों की सांसें थम गईं। तीन लोग घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। मामले की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सड़क दुर्घटनाएं महमूदाबाद, अटरिया, कमलापुर और खैराबाद इलाके में हुई हैं। हादसों में जान गवांने वालों के घरों में दिवाली की खुशियां मातम में बदल गई हैं।
विज्ञापन

महमूदाबाद संवाद के अनुसार, इलाके के फिरोजपुर के पास सड़क किनारे पड़े लकड़ी से बाइक टकरा गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। एक बाइक पर सवार तीनों युवक दूर जा गिरे। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को महमूदाबाद में भर्ती कराया, जहां तीनों युवकों की पहचान सोने लाल (19) निवासी कैमहरा थाना सदरपुर, प्रमोद (22) निवासी अकबापुर कोतवाली बिसवां, दीपक यादव (23) निवासी गोंदलामऊ कोतवाली बिसवां के रूप में हुई है।
विज्ञापन

इलाज के दौरान सोनेलाल की मौत हो गई, जबकि प्रमोद, दीपक की हालत को गंभीर देखते हुए लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया है। मृतक सोने लाल के पिता ईश्वरदीन ने बताया कि उनका बेटा घर से हेतमापुर में लगने वाले मेले को देखने के लिए निकला था। हादसा शुक्रवार शाम को हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अटरिया संवाद के अनुसार, गुरुवार शाम को हाईवे पर अटरिया-नीलगाव चौराहे के पास पास बने कट से बाइक से सड़क पार करते समय तेज रफ्तार से आ रही कार ने टक्कर मार दी, इससे बाइक सवार शहर कोतवाली इलाके के लोनियनपुरवा निवासी राजू शुक्ला (45) गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही युवक की मौत हो गई।
हादसे के बाद चालक कार समेत मौके से फरार हो गया था। कमलापुर संवाद के अनुसार, दीपावली की रात कस्बे से मास्टरबाग जाने वाले मार्ग पर बैकुंठपुर गांव के पास मैजिक ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार कमलापुर इलाके के केवलपुर निवासी अजय (28) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसी गांव का राकेश (29) गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी कसमंडा से ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया है, जहां पर उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

डंपर ने बालिका को रौंदा
खैराबाद संवाद के अनुसार, थाना क्षेत्र के सिपाह निवासी आईमन (6) पुत्री बशीर घर के पास सड़क पार कर रही थी। इसी बीच डंपर ने बालिका को टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed