{"_id":"64778df41869a3035b0a0868","slug":"four-dead-bodies-burnt-on-three-pyres-the-village-cried-sitapur-news-c-13-1-266147-2023-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: तीन चिताओं पर जले चार शव, रो पड़ा गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: तीन चिताओं पर जले चार शव, रो पड़ा गांव
Wed, 31 May 2023 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Wed, 31 May 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
बेहटा/तंबौर(सीतापुर)। बेहटा विकासखंड के हैंठा निवासी दंपती और उनके दो बच्चों की लखनऊ में हुई दुर्घटना में मौत की खबर से गांव में कोहराम मच गया। बुधवार शाम चारों शव गांव लाए गए। यहां तीन चिताओं पर चार शवों का अंतिम संस्कार किया गया। यह मंजर देखकर हर किसी की आंख में आंसू आ गए।
हैंठा निवासी रामपलटन के चार पुत्रों में तीसरे नंबर का राम सिंह अपनी पत्नी ज्ञानदेवी व दो बच्चों राज व वंश के साथ लखनऊ के विकासनगर में रहता था। लखनऊ में ही एक मार्ग दुर्घटना में चारों की मौत हो गई। भाई अनिल सिंह ने बताया कि मंगलवार रात 10 बजे मोबाइल पर बात हुई थी। तब राम मंदिर में था और घर पहुंचकर बात करने के लिए कहा था। देर रात तक फोन नहीं आया तो परिजन सो गए।
रात लगभग दो बजे लखनऊ पुलिस ने फोन कर सूचना दी। सबकी नींद उड़ गई। अनिल कुमार ने बताया कि गांव में मकान बन रहा है। 15 दिन पहले चौखट रखने की पूजा में शामिल होने के लिए रामसिंह आया था। किसी को क्या पता था कि अब वह फिर कभी गांव नहीं आएगा।