फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   For the fourth time, women's power will get the presidency

चौथी बार नारी शक्ति को िमलेगी अध्यक्षी

Fri, 02 Jul 2021 11:37 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
For the fourth time, women's power will get the presidency
सीतापुर। जिला पंचायत अध्यक्ष का ताज किसके सिर सजेगा इसकी तस्वीर शनिवार को होने वाले मतदान के बाद साफ हो जाएगी। चुनाव में ऐसा चौथी बार होने जा रहा है, जब जिले की सर्वोच्च सदन की कमान फिर नारी शक्ति के हाथ में होगी। सदन में नारी शक्ति का डंका फिर से बजेगा। जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए इस बार सीट अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित है। प्रतिष्ठा की इस लड़ाई में सीधा मुकाबला भाजपा की श्रद्धा सागर व सपा की अनीता राजवंशी के बीच माना जा रहा है। हालांकि बतौर निर्दलीय प्रभा सिंह व प्रीती भी मैदान में मौजूद रह कर लड़ाई को रोचक बना रही हैं।
विज्ञापन

ऐसा पहली बार नहीं है, जब कोई महिला जिले की सर्वोच्च सदन की कुर्सी पर विराजमान होगी। इससे पहले 1926 से लेकर 1995 तक जिला पंचायत अध्यक्ष की कमान हमेशा पुरुषों के हाथों में रही है। 1995 में पहली बार पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री रहे रामलाल की राही की पत्नी सुंदरी राही जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर काबिज हुईं थी। वह 2000 तक कुर्सी पर रही।
विज्ञापन

इसके बाद 2000 से 2010 तक जिला पंचायत अध्यक्ष की बागडोर फिर से पुरुषों के हाथों में रही। 2011 में एक बार फिर पूर्व कैबिनेट मंत्री मौजूदा समय में भाजपा नेता रामहेत भारती की पत्नी ऊषा भारती ने जिला पंचायत अध्यक्ष की कमान संभाली। ऊषा भारती कार्यकाल पूरा कर पाती, इससे पहले अविश्वास प्रस्ताव आने के कारण कुर्सी उनके हाथ से निकल गयी। 2014 में इस कुर्सी पर मधू गुप्ता ने जीत हासिल कर 2016 तक जिला पंचायत की बागडोर संभाले रखी। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मधू गुप्ता के बाद इस बार फिर से चौथी बार इस कुर्सी पर आधी आबादी का कब्जा होगा। यह बात अलग है कि जीत का सेहरा किस प्रत्याशी के सिर सजेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed