{"_id":"60ef2c9c8ebc3ecca11bb08c","slug":"follow-kovid-protocol-in-kanwar-yatra-sitapur-news-lko586954823","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ यात्रा में करें कोविड प्रोटोकॉल का पालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ यात्रा में करें कोविड प्रोटोकॉल का पालन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। श्रावण मास में कांवड़ यात्रा निकलने को लेकर प्रशासनिक अमले ने तैयारियों को अमली जामा पहनाने की कवायद शुरू कर दी है। कांवड़ यात्रा में कोविड प्रोटोकॉल का शत प्रतिशत पालन कराया जाएगा। कांवड़ यात्रा निकलने से पहले कांवड़ियों को आरटीपीसीआर की निगेटिव रिपोर्ट 48 घंटे पहले प्रशासन को दिखानी होगी। इसके बाद ही कांवड़ियों को अनुमित मिल सकेगी।
श्रावण मास शुरू होने से पहले मंदिरों की साफ-सफाई से लेकर कांवड़ यात्रा निकलने वाले रास्तों को दुरुस्त करना जरूरी होगा। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे। मंदिर के अंदर से लेकर बाहर तक बेहतर व्यस्थाएं की जाएं। यह निर्देश डीएम विशाल भारद्वाज, एसपी आरपी सिंह ने मंगलवार की देर रात कलेक्ट्रेट सभागार में पुलिस, प्रशासनिक, नगर पालिका, पीडब्ल्यूडी के अफसरों के साथ बैठक के दौरान संयुक्त रूप से दिए। डीएम ने कहा कि 25 जुलाई से शुरू हो रही कांवड़ यात्रा में कोविड प्रोटोकॉल का पालन कराया जाए।
सोशल डिस्टेंसिंग से लेकर मास्क और सैनिटाइजर को साथ में लेकर कांवड़िए चलें, जिससे कोरोना से बचाव किया जा सकेगा। डीएम ने कहा कि सभी को कांवड़ यात्रा में शामिल होने से पहले 48 घंटे पूर्व आरटीपीसीआर की रिपोर्ट दिखानी होगी। रिपोर्ट निगेटिव होने पर ही कांवड़ यात्रा में शामिल होने की अनुमति मिलेगी।
विज्ञापन
मंदिरों की साफ-सफाई समय से पहले कर ली जाए। जिन रास्तों से होते हुए शिवभक्त मंदिर जाएंगे, कांवड़ यात्रा निकलेगी, उन रास्तों को देख लिया जाए। कोई समस्या हो तो यात्रा निकलने से पहले ही उसे सही कराया जाए। रास्ते पूरी तरह से दुरुस्त हों, ताकि शिव भक्तों को किसी तरह की कोई समस्या न हो। बिजली, पानी की भी व्यवस्था पहले से ही कर लिया जाएं। एसडीएम, सीओ, एसओ आपसी तालमेल बनाकर ये व्यवस्था करेंगे।
एसपी आरपी सिंह ने कहा कि सुरक्षा के मामले में कोई भी लापरवाही न हो। समय से सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएं। कहीं पर कोई समस्या आ रही तो उसका निस्तारण कराया जाए। करीब डेढ़ घंटे तक श्रावण मास में सुरक्षा व्यवस्था, कांवड़ यात्रा में कोविड प्रोटोकॉल के पालन के साथ ही डीएम-एसपी ने इसको लेकर मातहतों को कई अन्य पहलुओं पर भी आवश्यक निर्देश दिए हैं।
सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर टिकी हैं निगाहें
यूपी में कांवड़ यात्रा निकालने को लेकर कोरोना का खतरा बढ़ने की आशंका को देखते हुए एक याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने संज्ञान लिया है। इसको लेकर बताते हैं कि इस मामले पर 16 जुलाई को सुनवाई होनी है। ऐसे में जिले के अफसरों की निगाहें 16 जुलाई को होने वाली सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई पर टिकी है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश का अफसरों का इंतजार है।