फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   flood

कटान वाली जगहों पर करें चौबीस घंटे निगरानी

Sat, 08 Aug 2020 10:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
flood
flood - फोटो : SITAPUR
सीतापुर। प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण मंत्री अनिल राजभर व जलशक्ति राज्यमंत्री बलदेव सिंह ओलख ने शनिवार को जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करते हुए हालातों का जायजा लिया। इसके बाद शहर की पुलिस लाइन सभागार में बैठक के दौरान बाढ़ पीड़ितों को उपलब्ध कराई जा रही राहत सामग्री की समीक्षा कर अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने बाढ़ क्षेत्रों के तटबंधों एवं कटान व संवेदनशील स्थलों को चिह्नित करते हुए प्रभावी पेट्रोलिंग के जरिए चौबीस घंटे निगरानी रखने के निर्देश दिए। नावों का सत्यापन व क्षतिग्रस्त नावों का उपयोग न किए जाने, नावों में क्षमता से अधिक लोग न बैठें इसका ख्याल रखे जाने को कहा। बाढ़ प्रभावित लोगों के स्वास्थ्य की नियमित रूप से निगरानी के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि प्रधान, लेखपाल एवं ग्राम स्तरीय समिति से भी समन्वय रखते हुए किसी भी खतरे की स्थिति में समय से प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। संबंधित एसडीएम को वितरित की जा रही राहत किटों की औचक जांच करते रहने एवं सामग्री की मात्रा व गुणवत्ता मानकों के अनुसार रखने के निर्देश दिए। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लोगों के स्वास्थ्य की नियमित रूप से जांच कराने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने पावर कार्पोरेशन के अधिकारियों से कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में विद्युत की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही कोरोना वायरस से बचाव के उपाय एवं स्क्रीनिंग को और अधिक व्यापक रूप से कराए जाने के भी निर्देश दिए। बैठक में मिश्रिख विधायक रामकृष्ण भार्गव, डीएम अखिलेश तिवारी, एसपी आरपी सिंह, सीडीओ संदीप कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed