फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   flood

शारदा व घाघरा के मुहाने पर 32 गांव

Thu, 22 Aug 2019 12:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
flood
रेउसा (सीतापुर)। पहाड़ों पर हो रही लगातार बारिश से शारदा व घाघरा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। गांजरी इलाके के 32 गांवों के किनारे पानी पहुंच गया है। जलस्तर बढ़ने से ग्रामीण दहशत में हैं।
विज्ञापन

बुधवार को बारिश व बैराजों के छोड़े गए पानी से शारदा व घाघरा नदी का जलस्तर काफी तेजी से बढ़ रहा है। जलस्तर बढ़ने से परमेश्वरपुरवा, दुर्गापुरवा, फौजदारपुरवा, लोधनपुरवा, मरैली, जैतहिया, विल्लरपुरवा, त्यागी महराज आश्रम के करीब पानी पहुंच गया है।
विज्ञापन

गोलोक कोडर के 32 मजरों पर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। इन गांवों के समीप पानी ने दस्तक दी है। किसी भी गांव के अंदर पानी प्रवेश नहीं किया है। फौजदारपुरवा, लोधनपुरवा, चौकीपुरवा के संपर्क मार्गों पर जलभराव हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पानी के बीच से लोगों को निकलना पड़ रहा है। सबसे अधिक खतरा जटपुरवा के बाशिदों पर बना हुआ है। यहां करीब 12 लोगों की झोपड़ी से कुछ ही दूरी पर पानी आ गया है। करीब 30 बीघा जमीन कटान में समा गई।

रायमरोड़ गांव में कटान शुरू
तंबौर (सीतापुर)। तंबौर इलाके के ग्राम रायमरोड़ में शारदा नदी लगातार कटान कर रही है। इससे ग्रामीण खौफजदा है। प्रशासन की तरफ से अभी कोई टीम मुआयना करने नहीं पहुंची है। पिछले साल से नदी का रुख गांव की ओर बढ़ने से कई आशियाने निशाने पर आ गए हैं। नदी के छोर पर बने आशाराम, कामता प्रसाद, गयाप्रसाद, जगमोहन, प्रेमी, रामपाल के घर के किनारे पानी आने से कटान शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed