फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Flood in sitapur

आबादी की ओर घाघरा

Wed, 06 Jul 2016 09:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 06 Jul 2016 09:59 PM IST
विज्ञापन
Flood in sitapur
कई हिस्सों में बाढ़ के हालात - फोटो : ANI

नदियों ने अब गांजर के तटीय क्षेत्र की आबादी में कटान करनी शुरू कर दी है। मंगलवार रात घाघरा ने कोनी गांव में दो घरों को निगल लिया। क्षेत्र के छह गांवों के कई घर कटान के मुहाने पर हैं। रामपुर मथुरा क्षेत्र में तीन गांव नदी की चपेट में आ गए हैं।

विज्ञापन


दूसरी तरफ शारदा नदी तबाही मचाए हुए है। लहरपुर क्षेत्र में बाढ़ की चपेट में आने वाले गांवों की संख्या 16 से बढ़कर 18 हो गई है। जिले के कुल 21 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। बाढ़ व कटान देख  लोग सुरक्षित ठिकानों की तरफ पलायन कर रहे हैं। बुधवार को डीएम व अन्य अधिकारियों ने बाढ़ व कटान पीड़ित क्षेत्र में जाकर हालात देखे और राहत कार्य करने के निर्देश दिए। बुधवार को एक बार फिर से घाघरा व शारदा बैराज से छोड़ा गया सवा दो लाख क्यूसेक पानी मुसीबत बढ़ाएगा।
विज्ञापन


घाघरा नदी रेउसा क्षेत्र में तटीय इलाकों में जबरदस्त तरीके से कटान कर रही है। मंगलवार रात कोनी निवासी राम लखन व जसकरन के घर कटकर नदी में समा गए। हालांकि इन घरों में रहने वाले परिवार कटान को देखते हुए पहले ही सुरक्षित ठिकानों की ओर चले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्मलपुरवा, सिसैया बाजार, चंद्रभाल पुरवा समेत छह गांव भी कटान के मुहाने पर हैं। निर्मलपुरवा में भगवानदीन व बैजल के घर के करीब घाघरा कटान कर रही है। सिसैया बाजार में फजर अली व राम लखन के घर कटान के मुहाने पर हैं। लोग सुरक्षित ठिकानों की तलाश में जुटे हुए हैं।

इस क्षेत्र में जैतहिया, दुर्गापुरवा, नगीनापुरवा, गोडिय़न पुरवा समेत 28 गांवों पर बाढ़ का संकट गहरा गया है। टापू पर बसे पचीसा गांव में बुधवार को भी कोई मदद नहीं पहुंची। लहरपुर के सोंसरी, मोगलपुरवा, सैतिहापुर, मुसियाना, बेलवा, बरेती, हरखी बेहड़, खालेपुरवा, बभैंला, मीतमऊ, सेमरिया, बुढनापुर, काठकोला, सैतिहापुर नई बस्ती, नकहा, चंदवासोत गांव शारदा नदी की बाढ़ की चपेट में हैं।

गांव में 2 फीट से 4 फीट तक पानी भरा हुआ है। संपर्क मार्ग पानी में डूबे हुए हैं। तंबौर क्षेत्र में काशीपुर में शारदा नदी कटान कर रही है। यह वह क्षेत्र है जहां पर पहले तबाह हुए काशीपुर, मल्लापुर, असईपुर आदि गांवों के लोग पलायन करके बसे थे। 

अब इस स्थान पर भी शारदा नदी तबाही मचा रही है। कटान को देखते हुए, मंगलवार की रात से  ही राजेश, रज्जन, कल्लू, कैलाश आदि दो दर्जन से अधिक परिवार अपने आशियानों को उजाड़कर सुरक्षित ठिकानों के लिए पलायन कर गए हैं। दहशत का आलम इस कदर है, कि मंगलवार  पूरी रात लोग ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से अपनी   झोपड़ी व घरेलू सामान को ढोते रहे।


रामपुर मथुरा क्षेत्र में मंगलवार की रात घाघरा नदी से आई बाढ़ की चपेट में क्षेत्र के नया पुरवा, बालेसर पुरवा व अर्जुनपुरवा आ गए हैं। तीनों गांव बाढ़ की चपेट में हैं। घाघरा का पानी कनरखी, अंगरौरा, दुबेपुरवा, शुक्लनपुरवा, फतुल्लापुर, मिश्रन पुरवा आदि गांव के करीब  पहुंच चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed