{"_id":"69ff7b554fad0472b407c947","slug":"five-substations-closed-power-outage-for-four-hours-sitapur-news-c-102-1-slko1053-155669-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: पांच उपकेंद्र बंद, चार घंटे बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: पांच उपकेंद्र बंद, चार घंटे बिजली गुल
Sat, 09 May 2026 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sat, 09 May 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर। शहर सहित ग्रामीण इलाके में शनिवार को चार घंटे की लंबी बिजली कटौती हुई। इससे पांच उपकेंद्र बंद रहे। दोपहर में आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। इससे करीब पांच लाख की आबादी प्रभावित हुई।
220 केवी हुसैनगंज उपकेंद्र में अनुरक्षण का कार्य चला। इसके चलते सुबह आठ से 12 बजे तक लंबी बिजली कटौती की गई। इस कटौती से सिटी उपकेंद्र, भवानीपुर उपकेंद्र, पुराना सीतापुर उपकेंद्र, मुंशीगंज उपकेंद्र व कनवाखेड़ा उपकेंद्र की बिजली सप्लाई बंद रही। इन उपकेंद्रों के जरिये ही पूरे शहर व आसपास के ग्रामीण इलाकों में बिजली आपूर्ति दी जाती है।
सुबह के समय बिजली न होने से शहरी इलाकों में खासी दिक्कत आई। सुबह के समय घरों में पानी का संकट खड़ा हो गया। इन्वर्टर डिस्चार्ज हो गए। व्यापारियों का कारोबार प्रभावित हुआ। दोपहर में आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि बिजली विभाग ने एक दिन पहले ही कटौती की जानकारी उपभोक्ताओं को शेयर कर दी थी। अधीक्षण अभियंता ललित कृष्ण ने बताया कि अनुरक्षण के चलते शटडाउन लिया गया था। अब आपूर्ति सामान्य तरीके से हो रही है।