{"_id":"5fe8cae38ebc3e3d4310a90a","slug":"five-passengers-returned-from-england-surveillance-started-sitapur-news-lko556948539","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंग्लैंड से लौटे पांच यात्री, निगरानी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंग्लैंड से लौटे पांच यात्री, निगरानी शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। यूनाइटेड किंगडम (यूके) में कोरोना का नया स्ट्रेन मिलने के बाद जिले का स्वास्थ्य महकमा भी हरकत में आ गया है। हाल ही में यूके की यात्रा कर जिले के पांच लोग वापस आए हैं। तीन लखनऊ और दो जिले में है। जिले में दोनों लोगों की कोरोना जांच की गई। रिपोर्ट निगेटिव आई। इससे स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है। कोविड प्रोटोकॉल के तहत अगले 28 दिनों तक इनकी निगरानी की जाएगी।
विदेश मंत्रालय ने 23 दिसंबर से आठ दिसंबर के बीच यूके से आने वाले लोगों की सूची तैयार की है। इसमें अब तक जिले के ऐसे पांच लोग पाए गए हैं, जो हाल ही में यूके से लौटे हैं। प्रभारी सीएमओ डॉ. पीके सिंह ने बताया कि यूके से लौटने वालों में एक शहर क्षेत्र, जबकि दूसरा बिसवां का निवासी है। तीन और लोग हैं, जो अभी लखनऊ में हैं।
शासन से रिपोर्ट आने के बाद जिले में आए दोनों लोगों की कोरोना की आरटीपीसीआर जांच स्वास्थ्य विभाग ने कर ली है। दोनों की रिपोर्ट निगेटिव आई है, इससे स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है। लखनऊ में ठहरे तीनों लोगों से भी कोरोना की जांच कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से कहा गया है। सूत्रों की माने तो अभी लखनऊ में रुके लोगों ने जांच नहीं कराई है। लखनऊ में स्वास्थ्य विभाग को इसकी जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
प्रभारी सीएमओ डॉ. पीके सिंह ने बताया कि शहर और बिसवां के दोनों लोगों की कोरोना जांच निगेटिव आई हैं। अगले 28 दिनों तक इन लोगों पर स्वास्थ्य विभाग की नजर रहेगी। सुबह-शाम फॉलोअप लिया जाएगा। स्वास्थ्य कर्मी कॉल कर इन लोगों से हालचाल पूछेंगे और कोई लक्षण, समस्या तो नहीं है, इसकी जानकारी लेंगे।
सैंपल देने से कतरा रहे
कोरोना के नए स्ट्रेन का खौफ तेजी से फैल रहा है। ठीक उसी तरह से जब शुरुआती दौर में कोरोना का आगाज हुआ था। स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों की माने तो यूके से लौटे लोग और उनके परिजन काफी डरे हुए हैं। यहां तक कि वह जांच कराने से भी कतरा रहे हैं।
काफी समझाने के बाद सैंपल लेने के लिए इन लोगों को टीम राजी कर पाई। यही हाल लखनऊ में रुके लोगों का भी है। वह जांच कराने से कतरा रहे हैं, लेकिन विभाग की अपील है कि ऐसे लोग डरें नहीं। जांच कराएं और सुरक्षित रहें।