फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   First monsoon rains as relief

राहत बनकर बरसी मानसून की पहली बारिश

Wed, 17 Jun 2020 09:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2020 09:03 PM IST
विज्ञापन
First monsoon rains as relief
सीतापुर। जिले में बुधवार को मानसून की पहली बारिश हर किसी के लिए राहत बनकर बरसी। बिना छाते के घर से निकले लोगों को बारिश ने तरबतर कर दिया। झूमकर बरसे मेघों के बीच मंद-मंद चल रही हवा से अधिकतम पारा छह डिग्री लुढ़क गया। मौसम खुुशगवार होने पर गर्मी से बेहाल लोगों को सुकून मिला।
विज्ञापन

वहीं, फसलों के लिए फायदेमंद इस बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। कई दिन से आसमान में अठखेलियां करने के बाद बिना बरसे ही बादल चले जाते थे। भीषण गर्मी से हर कोई बुरी तरह बेचैन था। इसी बीच मंगलवार देर रात मौसम अचानक बदल गया। बुधवार सुबह करीब छह बजे से बूंदाबांदी शुरू हो गई।
विज्ञापन

कुछ देर बाद ही तेज हवा के बीच बादल झूमकर बरसने लगे। बिना छाते के बाहर निकलने वाले लोगों को बारिश ने खूब भिगोया। बारिश ने मौसम खुशनुमा करते हुए पिछले कई दिन से पड़ रही गर्मी पर लगाम लगा दी। कभी तेज तो कभी धीमी गति से बारिश होने का सिलसिला दोपहर बाद तक चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश थमने के बाद भी आसमान में बादल छाए रहे और 13 किमी. प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चलती रहीं। जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। बता दें कि इन दिनों जिले का पारा 38 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चल रहा था, लेकिन बारिश के कारण तापमान करीब छह डिग्री सेल्सियस तक लुढ़ककर 32 डिग्री पहुंच गया।
बारिश ने आम जनमानस को जहां भीषण गर्मी से राहत पहुंचाई, वहीं फसलों के फायदे से किसान भी खुश हैं। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अगले 24 घंटों में जिले के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना है।
कीचड़ व जलभराव से राह चलना दूभर
मानसून का आगाज हो चुका है। पालिका प्रशासन की अनदेखी से जलनिकासी व्यवस्था अब तक दुरुस्त नहीं हुई है। इसके चलते बुधवार को बारिश होने से शहर में जलभराव और कीचड़ हो गया।
शहर के रोडवेज बस स्टॉप के सामने सड़क व गली, बडे़ डाकघर, एनसीसी दफ्तर, ट्रांसपोर्ट चौराहा, आवास विकास, नई बस्ती आदि जगहों पर कीचड़ और जलभराव से राह चलना दूभर हो गया।
इस सप्ताह छाए रहेंगे बादल, बारिश भी होगी
मानसून की पहली बारिश के बाद अगले तीन-चार दिन तक बादल छाए रहने के आसार हैं। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक गुरुवार को बारिश होने की संभावना है। शुक्रवार को बादल छाए रहने और फिर शनिवार को फुहारें पड़ने के आसार हैं। अगले सप्ताह भी मानसून का असर जिले में रहने से बारिश हो सकती है।

खेतों में बरसा अमृत
जिले में बुधवार को बारिश के रूप में खेतों के लिए अमृत बरसा। मानसून आने के साथ ही झमाझम बरसात ने खेती-किसानी का काम तेज कर दिया है। किसान राजेश व छोटेलाल ने बताया अच्छी बरसात होने से धान की रोपाई शुरू हो गई है। मक्का व गन्ने की फसल के लिए भी ये बारिश बेहद फायदेमंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed