फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Fire in the workshop of Power Corporation

पावर कार्पोरेशन की कार्यशाला में लगी आग

Sun, 02 Oct 2022 12:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Oct 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Fire in the workshop of Power Corporation
हुसैनगंज स्थित विद्युत विभाग के वर्कशॉप में आग पर काबू पाते फायर बिग्रेड की टीम। -संवाद - फोटो : SITAPUR
सीतापुर। कोतवाली देहात इलाके में स्थित पावर कार्पोरेशन की कार्यशाला में शनिवार सुबह शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के पर काबू पाया जा सका। कितना नुकसान हुआ, अभी इसका पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात इलाके के हाईवे पर मोहल्ला हुसैनगंज में पावर कार्पोरेशन उपखंड द्वितीय की कार्यशाला है। वहां काफी मात्रा में खराब हुए ट्रांसफार्मर रखे हैं। इनकी मरम्मत की जाती है। इसके अलावा अन्य मरम्मत का काम भी वहीं होता है। शनिवार जब स्थानीय लोगों ने देखा तो पाया कि संदिग्ध परिस्थितियों के चलते वर्कशॉप के उस हिस्से में आग लग गई, जिसमें कबाड़ पड़ा हुआ था। आग को देखकर इलाके में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस और दमकल विभाग को दी। सुबह करीब सात बजे दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अग्निशमन अधिकारी राम बाबू ने बताया कि ट्रांसफॉर्मर के अंदर तार डालकर उनमें तेल भरा जाता है। जब ट्रांसफॉर्मर खराब हो जाते हैं तो उनमें से तार निकाल कर उनको एक अलग कमरे में रख दिया जाता है। अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लगने पर तेल से भीगे तारों में आग लग गई। आग में नुकसान होने का आंकलन अभी नहीं हो सका है। समय रहते ही आग पर काबू पाया लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed