{"_id":"6802996b9054689618045c4b","slug":"fire-extinguishers-found-less-than-required-in-chc-sitapur-news-c-102-1-slko1037-130454-2025-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: सीएचसी में जरूरत से कम मिले अग्निशमन यंत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: सीएचसी में जरूरत से कम मिले अग्निशमन यंत्र
Fri, 18 Apr 2025 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Fri, 18 Apr 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर। फायर ब्रिगेड की टीम ने शुक्रवार को मछरेहटा क्षेत्र में अग्नि सुरक्षा को लेकर जांच अभियान चलाया। सीएचसी में लगे अग्निशमन यंत्र जरूरत से कम मिले। इसके अलावा बिना एनओसी के ही अस्पताल चलता मिला।
अग्निशमन केंद्र मिश्रिख के प्रभारी राज बहादुर दुबे के नेतृत्व में टीम ने सीएचसी के साथ साथ विभिन्न निजी अस्पतालों एवं नर्सिंग होम में भी अग्निशमन यंत्रों की जांच की। कस्बे में संचालित सृष्टि हॉस्पिटल में फायर एनओसी नहीं मिली।
जबकि बिना फायर एनओसी के हॉस्पिटल संचालन की अनुमति नहीं दी जाती है। केशव आई केयर हॉस्पिटल में सिलिंडर कम मिले। नैमिष नमस्ते होटल में पानी का प्रेशर मानक के हिसाब से नहीं मिला। सीएचसी में भी फायर सिलिंडरों की संख्या कम मिली। इन सभी को जल्द कमियां दुरूस्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
बिना फायर सिलिंडर के संचालित हैं दुकानें
मछरेहटा कस्बे का बाजार इन दिनों जोरों पर है। सहालग चल रही है। कस्बे के अंदर कपड़े की तमाम दुकानें चल रही हैं। इन दुकानों पर अग्निशमन यंत्र तक उपलब्ध नहीं हैं। अगर अग्निकांड जैसी घटना हो जाए तो उससे निपटना आसान नहीं होगा।