{"_id":"6a9db2884de09d5ab6078764","slug":"fire-broke-out-in-a-closed-house-goods-burnt-sitapur-news-c-102-1-slko1055-163390-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: बंद घर में लगी आग, सामान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: बंद घर में लगी आग, सामान जला
Mon, 07 Sep 2026 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Mon, 07 Sep 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुंवरगड्डी। अटरिया इलाके के कठवा गांव में रविवार को बंद घर में आग लग गयी। गांव निवासी प्रकाश चंद्र के अनुसार वह रविवार को परिवार सहित नैमिषारण्य गए थे। घर के अंदर ऑटो खड़ा था। दोपहर को संदिग्ध परिस्थितियों के चलते घर में आग लग गई। लपटों की चपेट में आकर ऑटो, अनाज, कपड़ा आदि लाखों का सामान जल गया। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मौके पर आई अटरिया पुलिस ने जांच की है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
सांप काटने से महिला की तबियत बिगड़ी
रेउसा। जाफरपुर गांव निवासी अंजली (30) रविवार को अपने घर के बाहर तखत पर बैठी थीं। अचानक उनको सांप ने काट लिया। परिजनों ने उनको सीएचसी रेउसा में भर्ती कराया। जहां उनका इलाज जारी है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
तीन हत्यारोपी गिरफ्तार
सीतापुर। रेउसा के बदलीपुरवा गांव निवासी सुशील जायसवाल (60) की मौत के मामले में तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जमीनी रंजिश के चलते शुक्रवार को उनके गांव निवासी रामपाल ने अपने साथियों के साथ मिलकर सुशील को पीट दिया था। इलाज के दौरान उनकी माैत हो गई थी। थानाध्यक्ष हनुमंत लाल तिवारी ने बताया कि रविवार को गांव निवासी रामपाल, वीरेंद्र और मुनीम को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया है।