फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   fir lodge on four people

छात्रा के यौन शोषण मामले में चार पर केस, शिक्षिका हिरासत में

Sat, 29 Jun 2019 12:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
fir lodge on four people
बड़ागांव (सीतापुर)। महोली इलाके के एक सरकारी स्कूल में प्राइवेट शिक्षिका की मदद से कुछ स्थानीय दबंगों द्वारा स्कूल की छात्रा को सिगरेट में ड्रग्स देकर उसके यौन शोषण के मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने स्कूल की प्राइवेट शिक्षिका सहित उसी के परिवार से जुड़े पांच अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

आरोपी शिक्षिका को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। वहीं पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। दरअसल महोली इलाके के एक सरकारी इंटर कॉलेज की छात्रा के पिता ने गंभीर आरोप लगा कोतवाली में तहरीर दी थी।
विज्ञापन

आरोप था कि स्कूल में पढ़ाई के टाइम उसकी बेटी को स्कूल की एक प्राइवेट शिक्षिका की मदद से नशीली गोलियां व सिगरेट के साथ ड्रग्स दिया जाता था और जब वह नशे में धुत होती थी तो उसका यौन शोषण किया जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रा कहीं मुंह न खोले इसके लिए आरोपियों ने उसकी अश्लील फोटो व वीडियो बना रखी थी और उसे वायरल कर देने की धमकी देते थे। लोकलाज के कारण छात्रा ने मुंह नहीं खोला, लेकिन जब स्कूल में छुट्टी हुई तो नशे की लत होने से छात्रा ने सारे राजफाश कर दिए थे।
मामला संज्ञान में आने पर अमर उजाला ने प्रमुखता से खबर छापी। जिसके बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी शिक्षिका कल्याणी, उसके परिवार से ही जुड़े घनश्याम, ओमकार, सूरज व गिरधर के खिलाफ संगीन धाराओं में केस दर्ज कर लिया।
साथ ही कल्याणी को हिरासत में ले लिया। पीड़ित छात्रा का मेडिकल कराया गया है। चर्चा है कि स्कूल की कई अन्य लड़कियों के साथ भी कुछ ऐसा ही घिनौना कृत्य हुआ है। इस पहलू पर भी पुलिस जांच कर रही है।
कोतवाल धर्मप्रकाश शुक्ला का कहना है कि केस दर्ज कर छात्रा का मेडिकल कराया गया है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना की गंभीरता देखते हुए डीआईओएस नरेंद्र शर्मा, एसडीएम शशि भूषण राय व सीओ सदर महेंद्र प्रताप सिंह ने मामले की जांच की है।

स्कूल में छात्रा को नशीला पदार्थ देकर उसके साथ दुष्कर्म का मामला संज्ञान में आया था। शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
-एलआर कुमार, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed