{"_id":"6a1340dbdb371719710f0718","slug":"fir-against-three-in-case-of-beating-of-pregnant-woman-sitapur-news-c-102-1-slko1055-156673-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: गर्भवती की पिटाई मामले में तीन पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: गर्भवती की पिटाई मामले में तीन पर प्राथमिकी
Sun, 24 May 2026 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sun, 24 May 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
महमूदाबाद। गर्भवती महिला की पिटाई के बाद मृत बच्चे का जन्म होने के मामले में रविवार को तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। दबंगों ने महिला की पिटाई कर दी थी। घटना के पांच दिन बाद महिला ने मृत बच्चे को जन्म दिया था।
जियारीपुरवा मजरा बघाइन निवासी सुनील का गांव के ही मंगली, अनिल, देशराज आदि से भूमि विवाद है। आरोप है कि 17 मई की रात आठ बजे आरोपियों ने घर घुसकर सुनील के पिता, मां, पत्नी और बच्चों की पिटाई कर दी। सुनील की पत्नी अर्चना गर्भवती थीं। पिटाई से उनके गर्भ पर असर आ गया। 18 मई को अर्चना को कस्बे के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां शनिवार को अर्चना ने मृत बच्चे को जन्म दिया। उनके पति सुनील ने आरोप लगाया कि पिटाई से पत्नी के गर्भ पर असर आया। जिससे उसने मृत बच्चे को जन्म दिया। इंस्पेक्टर भानु प्रताप सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। (संवाद)