फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   FIR against the accused of illegally refilling domestic cylinders

Sitapur News: अवैध ढंग से घरेलू सिलिंडर रिफिलिंग करने के आरोपी पर एफआईआर

Sat, 04 Apr 2026 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 04 Apr 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
FIR against the accused of illegally refilling domestic cylinders
महमूदाबाद। सदरपुर बाजार में घरेलू सिलिंडरों की अवैध ढंग से रिफिलिंग करने के आरोपी प्रमोद पर जिला प्रशासन ने आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 के तहत एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन


जिला पूर्ति अधिकारी अखिलेश श्रीवास्तव ने बताया कि एक अप्रैल को एसडीएम महमूदाबाद बीके सिंह के साथ सदरपुर बाजार में छापा मारा था। इस दौरान प्रमोद अपनी दुकान में गैस सिलिंडर की अवैध रिफिलिंग करते मिले।
विज्ञापन

निरीक्षण के समय दुकान पर भारत गैस कंपनी के दो भरे सिलिंडर, 10 किलोग्राम गैस के साथ एक इंडेन का सिलिंडर, एचपी का पांच किलोग्राम का एक खाली सिलिंडर और रिफिलिंग में उपयोग होने वाला रिफिलर भी मिला। डीएम की अनुमति के बाद आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed