फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   FIR against ration dealer for black marketing

Sitapur News: राशन की कालाबाजारी पर कोटेदार पर प्राथमिकी

Mon, 01 Jun 2026 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Mon, 01 Jun 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
FIR against ration dealer for black marketing
लहरपुर। कोटे की दुकान की जांच में राशन कम मिलने तथा कालाबाजारी के कारण कोटेदार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पूर्ति निरीक्षक कविता वर्मा ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर अंदेश नगर गांव की कोटेदार के विरुद्ध कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि गत शुक्रवार को कोटे की दुकान का औचक निरीक्षण किया गया था। इस दौरान दुकान में मात्र 26 किलो गेहूं ही स्टॉक में पाया गया, जबकि दुकान में 48 क्विंटल 64 किलो गेहूं, 73 क्विंटल 20 किलो चावल व 66 किलो चीनी का स्टाक होना चाहिए था। इस संबंध में कई कार्डधारकों ने बताया था कि उचित दर विक्रेता द्वारा अंगूठा लगवाने के बाद गल्ला नहीं दिया जाता है।
विज्ञापन


पूर्ति निरीक्षक ने बताया कि अवशेष खाद्यान्न को ग्राम महमूदपुर की कोटेदार पुष्पा देवी की सुपुर्दगी में दिया गया है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया कि पूर्ति निरीक्षक की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed